scorecardresearch
 

Toyota ने भारत में बना दिया रिकॉर्ड, इलेक्ट्रिक की भीड़ में बेच दी 3 लाख हाइब्रिड कारें

भारत में चर्चा भले ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हो रही हो, लेकिन हाइब्रिड कारें भी रफ्तार पकड़ती नजर आ रही हैं. टोयोटा ने देश में 3 लाख हाइब्रिड वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. टोयोटा देश में सबसे ज्यादा हाइब्रिड मॉडल्स ऑफर करती है. जहां दूसरी कंपनियां इलेक्ट्रिक पर जोर दे रही हैं. टोयोटा का फोकस हाइब्रिड पर है.

Advertisement
X
Toyota Hyryder अप्रैल 2026 में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार है. (Photo: Toyota)
Toyota Hyryder अप्रैल 2026 में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार है. (Photo: Toyota)

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में बड़ी संख्या में हाइब्रिड कारों को बेच दिया है. कंपनी ने अब तक भारत में 3 लाख हाइब्रिड व्हीकल्स को बेच दिया है. घरेलू मार्केट में सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है. कंपनी का कहना है सेल्स के ये आंकड़े दिखा रहे हैं कि भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लोगों को पंसद आ रही है.

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से कंज्यूमर्स को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, कम प्रदूषण और आसान ओनरशिप एक्सपीरियंस मिल रहा है. जहां इलेक्ट्रिक कारों के साथ लोगों को रेंज एंजाइटी रहती है. वहां हाइब्रिड गाड़ियां लोगों को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ पीस ऑफ माइंड भी ऑफर करती हैं. 

कौन-कौन सी हाइब्रिड कारें बेच रही टोयोटा?

फिलहाल टोयोटा भारत में अर्बन क्रूजर हाइराइडर, इनोवा हायक्रॉस, टोयोटा कैमरी हाइब्रिड और टोयोटा वेलफायर हाइब्रिड कारें बेचती है. टोयोटा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में एक पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाता है, जिसकी वजह से कार शहरी एरिया में ईवी मोड में लंबी दूरी तय कर पाती है.

यह भी पढ़ें: क्रैश टेस्ट में फेल हुई भारत में बनी Toyota की ये कार! मिले जीरो स्टार

ये सिस्टम बैटरी को रिजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन पावर के जरिए चार्ज करता है. इस वजह से किसी एक्सटर्नर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ती है. इस मामले पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा कि भारत में कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन स्ट्रैटजी में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी एक महत्वपूर्ण रोल निभाएगी.

Advertisement

टोयोटा भारत में अपनी हाइब्रिड बैटरीज पर 8 साल की वारंटी ऑफर करती है. ये कंपनी की हाइब्रिड व्हीकल प्रोग्राम का हिस्सा है. ग्लोबली कंपनी ने 3.8 करोड़ इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियों को विभिन्न टेक्नोलॉजीज के साथ बेचा है. इसमें हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और फुल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल गाड़ियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: नहीं चाहिए पेट्रोल, मिलेगा धांसू माइलेज! Toyota ला रहा हाइड्रोजन स्कूटर

सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड गाड़ियां

भारत में बिकने वाले ज्यादातर हाइब्रिड कारें टोयोटा की हैं या फिर टोयोटा पर बेस्ड मारुति की हैं. अप्रैल 2026 के आंकड़ों की बात करें, तो टोयोटा इनोवा हायक्रॉस सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसकी 4100 यूनिट्स बिकी हैं. दूसरे नंबर पर टोयोटा हाइराइडर है, जिसकी 2657 यूनिट्स सेल हुई हैं. मारुति सुजुकी विक्टोरिस की 793 यूनिट्स, ग्रैंड विटारा की 426 यूनिट्स और मारुति सुजुकी इनविक्टो की 237 यूनिट्स बिकी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement