नज़र नहीं हटा पाएंगे! आ रही TATA की सस्ती फैमिली इलेक्ट्रिक कार

25 May 2026

Credit: Credit Name

Tiago की अपडेटेड रेंज

टाटा मोटर्स अपनी अपडेटेड Tiago रेंज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 28 मई को नई Tiago ICE और Tiago EV की कीमतों का ऐलान होगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

टीजर वीडियो जारी

कीमतों के खुलासे से पहले कंपनी ने नई Tiago EV फेसलिफ्ट का टीजर वीडियो जारी किया है. जिसमें कार के इंटीरियर की पहली झलक देखने को मिली है.

Photo: Cars.tatamotors.com

प्रीमियम होगी हैचबैक

वीडियो में देखकर पता चलता है कि, नई इलेक्ट्रिक हैचबैक पहले से ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न, हाईटेक और फीचर लोडेड होगी.

Photo: Cars.tatamotors.com

कैसा है EV का फ्रंट

नई Tiago EV फेसलिफ्ट में LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड टेललैंप डिजाइन और नया ‘Tata EV’ बैज दिया गया है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

क्लोज़्ड ग्रिल

फ्रंट में क्लोज़्ड ग्रिल डिजाइन के साथ एयर कर्टेन और नीचे बड़ा एयर इनटेक दिया गया है. वहीं पीछे की तरफ स्पॉइलर और नए एयरो डिजाइन वाले व्हील्स मिलते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

कैसा है केबिन

कार के अंदर अब ड्यूल-टोन ब्लैक और लाइट ग्रे कलर थीम दी गई है, जिससे केबिन पहले से ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस होता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

कार के सीट्स

सीट्स, आर्मरेस्ट और डैशबोर्ड के कुछ हिस्सों पर हल्के ग्रे रंग का इस्तेमाल किया गया है. जो इसे और बेहतर बनाते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

बदल गया है डैशबोर्ड

डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. वहीं, टू-टोन स्टीयरिंग व्हील पर अब ‘Tata EV’ की ब्रांडिंग देखने को मिलती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

स्टार्ट बटन की पोजिशन

कंपनी ने स्टार्ट बटन की पोजिशन भी बदल दी है और अब इसे स्टीयरिंग के दाईं तरफ रखा गया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

डिजिटल डिस्प्ले

Tiago EV फेसलिफ्ट में फ्लोटिंग डिजाइन वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

मिलेगा मॉडर्न लुक

दोनों स्क्रीन डैशबोर्ड पर फिट की गई हैं और कार को ज्यादा मॉडर्न लुक देती हैं. सेंटर कंसोल के स्विच लेआउट को भी नया बनाया गया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

मिलते हैं ये फीचर्स

कार के इंटीरियर में अब ज्यादा ग्लॉस ब्लैक फिनिश देखने को मिलती है. इसके अलावा कंपनी ने फ्रंट सीटबैक पॉकेट्स और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

बैटरी और रेंज 

रेंज के बारे में आधिकारिक खुलासा लॉन्च के वक्त होगा. माना जा रहा है कि इसमें पिछले मॉडल वाले 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

क्या होगी कीमत

नई 2026 Tata Tiago EV की कीमतों का ऐलान 28 मई को किया जाएगा. मौजूदा मॉडल की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये के बीच है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next