1 July 2026
By: Aaj Tak Auto
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ऐप चर्चा में है, जिसने लाखों ई-रिक्शा चालकों की चिंता बढ़ा दी है.
Photo: Getty
BAT-BMS नाम के इस ऐप को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी मदद से ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को दूर से डिसेबल किया जा सकता है.
Photo: Pixels
ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस ऐप के जरिए आप सड़क पर दौड़ते किसी भी ई-रिक्शा को रोक सकते हैं.
Photo: Pixels
कुछ वीडियो में तो ई-रिक्शा चालक के वाहन चलाने के दौरान ही ऐसा करने की कोशिश दिखाई गई है. इन वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं.
Viceo: X/Social
BAT-BMS ऐप फिलहाल एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों जगह उपलब्ध है. इसे शेनजेन ग्रीनर्जी टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने डेवलप किया है.
Photo: Playstore
यह ऐप असल में स्मार्ट ब्लूटूथ लिथियम बैटरी के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से यूजर बैटरी से वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं.
Photo: Playstore
बता दें कि, ये कंपनी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में सालों से है. और दुनिया के कई देशों में बैटरी बिक्री करती है.
Photo: grenergycn.en
बैटरी से कनेक्ट कर यूजर इसके चार्जिंग लेवल, वोल्टेज, डिस्चार्ज करंट, बैटरी की लाइफ, सेल वोल्टेज और टेंप्रेचर जैसी जानकारी देख सकते हैं.
Photo: Playstore
इस ऐप के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और ई-रिक्शा में सेफ्टी को लेकर चिंता होने लगी है.
Photo: Pixels
लेकिन क्या वाकई में ऐसा हो सकता है कि, एक ऐप के जरिए किसी भी वाहन की बैटरी को कंट्रोल किया जा सके?
Photo: Pixels
ऐप को चेक करने पर पता चलता है कि, इसमें बैटरी से कनेक्ट करने के ऑप्शन दिए गए हैं. जो चार्जिंग लेवल, वोल्टेज और चार्जिंग को ऑन-ऑफ करने की सुविधा देता है.
Photo: Playstore
लेकिन इसमें कहीं भी ई-रिक्शा को बंद करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है. हालांकि ई-रिक्शा में मोटर में करंट की सप्लाई एक कंट्रोलर के जरिए जाती है.
Photo: Playstore
किसी भी वाहन की बैटरी से ऐप को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करने के लिए पेयरिंग कोड को शेयर करना जरूरी है. जो किसी भी राह चलते वाहन के लिए संभव नहीं है.
Photo: Playstore
BAT-BMS को ब्लूटूथ इनेबल्ड लिथियम बैटरी के लिए डिजायन किया गया है. भारत के ज्यादातर ई-रिक्शा में बेसिक लिथियम और स्टैंडर्ड लिड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल होता है.
Photo: Pixels
चूंकि ये ऐप नवंबर 2025 को आखिरी बार अपडेट किया गया है. तो कुछ लोगों ने यह भी संभावना जताई है कि, हो सकता है इस ऐप को हैक किया गया हो.
Photo: Playstore