scorecardresearch
 

Bajaj ने Pulsar N125 को किया बंद, दो साल पहले हुई थी लॉन्च

बजाज ऑटो का इतिहास रहा है कि कंपनी उन बाइक्स को जल्द बंद कर देती है, जो मार्केट में अच्छा परफॉर्मस नहीं कर रही होती हैं. हाल में ही इस लिस्ट में बजाज पल्सर एन125 का नाम जुड़ा है. वैसे तो ये बाइक कंपनी के सबसे पॉपुलर नेमप्लेट के साथ आती है, लेकिन इसकी सेल अच्छी नहीं हो रही थी.

Advertisement
X
Bajaj Pulsar N125 को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था. (Photo: ITG)
Bajaj Pulsar N125 को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था. (Photo: ITG)

बजाज के पोर्टफोलियो में पल्सर 125 (Bajaj Pulsar N125) रेंज काफी पॉपुलर है. इस नेमप्लेट का कंपनी के ओवरऑल मंथली सेल्स में सबसे ज्यादा योगदान है. मई 2026 की बात करें, तो इसमें पल्सर 125 रेंज की लगभग 32 फीसदी हिस्सेदारी रही है. इस रेंज में पल्सर 125, पल्सर एन125 और पल्सर एनएस 125 आती हैं.

हाल में आई रिपोर्ट्स की मानें, तो डीलर्स ने पल्सर एन125 (Pulsar N125) को डिस्पैच करना बंद कर दिया है. संभव है कि कंपनी ने इस बाइक डिस्कंटीन्यू कर दिया हो. हालांकि, बजाज की वेबसाइट पर ये बाइक अभी भी लिस्टेड है और कंपनी ने इसके डिस्कंटीन्यू होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. 

कितने में हुई थी लॉन्च?

इस बाइक को कंपनी ने अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया था. उस वक्त बाइक की कीमत 95 हजार रुपये से शुरू थी. ये बाइक 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी की स्पोर्टी बाइक थी, जिसका सीधा मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 125 आर और होंडा सीबी 125 हॉर्नेट जैसी बाइक्स से था. बजाज ने घोषणा की थी कि कंपनी इस साल 8 नई बाइक्स को लॉन्च करने वाली है. 

कंपनी पल्सर एन125 का अपडेटेड वर्जन लाती है या फिर उसे रिप्लेस करती है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. पल्सर एन125 की बात करें, तो ये बाइक शार्प डिजाइन के साथ आती थी, जिसका टार्गेट यंग बायर्स थे. इसमें कई कलर्स ऑप्शन के साथ स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए थे. बाइक में एग्रेसिव हेडलैम्प्स डिजाइन, शार्प बॉडी पैनलिंग, स्प्लिट सीट्स और अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar 220F, पहले से इतनी ज्यादा है कीमत, मिलेंगे दमदार फीचर्स 

इंजन, पावर और परफॉर्मेंस

बाइक को परफॉर्मेंस चाहने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था. इसका वजन 125 किलोग्राम है. ये 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड परड़ने वाली 125 सीसी सेगमेंट की सबसे फास्ट बाइक है. इसमें 124.59 सीसी का इंजन मिलता है, जो 12 पीएस की पावर और 11 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. बाइक 5 स्पीड गियर के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N160, इतने रुपये है कीमत

बजाज की इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है. यूजर्स को कॉल एक्सेप्ट या रिजेक्ट, मिस्ड कॉल अलर्ट और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स डिजिटल कंसोल पर मिलते हैं. इस कंसोल पर फ्यूल और इकोनॉमी की भी जानकारी मिलती है. बाइक में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement