21 May 2026
By: Aajtak Auto
बजाज ऑटो ने अपनी नई पल्सर एन160 (Bajaj Pulsar N160) के नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने इस लाइनअप को अपडेट भी कर दिया है.
Photo: Bajajauto.com
Pulsar N160 के नए वेरिएंट को 1.22 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. अपडेट में कंपनी ने नए फीचर्स को जोड़ा है.
Photo: Bajajauto.com
ब्रांड इसे स्पोर्टी परफॉर्मेंस, कॉन्फिडेंट ब्रेकिंग और प्रीमियम स्टाइलिंग का कॉम्बो बता रहा है. नए वेरिएंट में गोल्ड यूएसडी दिए गए हैं.
Photo: Bajajauto.com
इसके साथ बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और सिंगल सीट सेटअप मिलता है. ये कई कलर ऑप्शन में आती है.
Photo: Bajajauto.com
इसके अलावा मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पर्ल मैटेलिक वॉइट, रेसिंग रेड, ग्रे और ब्रॉक्ली ब्लैक कलर का ऑप्शन मिलेगा.
Photo: Bajajauto.com
पहले की तरह ही बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आएगी. इसकी कीमत अभी भी 1.16 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होगी.
Photo: Bajajauto.com
बाइक में 164.82 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15.7 बीएचपी की पावर और 14.65 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: Bajajauto.com
ये इंजन 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है. इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं. फ्रंट और रियर दोनों ही साइड डिस्क ब्रेक मिलते हैं.
Photo: Bajajauto.com
बाइक के टॉप एंड वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है. बाइक मल्टीपल राइड मोड के साथ आती है. इसमें यूएसबी चार्जर लोकेटर टैंक पर मिलता है.
Photo: Bajajauto.com