scorecardresearch
 

Ather का बड़ा अपडेट, अब स्कूटर करेंगे आपसे बात, आया वॉयस कमांड फीचर

Ather Energy ने अपने स्कूटर्स को खास पावर दे दी है. जैसा कंपनी ने पिछले साल वादा किया था, ब्रांड ने अब वॉयस कमांड का अपडेट रिलीज कर दिया है. इस अपडेट के बाद स्कूटर से आप वॉयस कमांड के जरिए कनेक्ट कर सकेंगे. ये फीचर ब्लूटूथ के जरिए काम करेगा. आप इसे कंपनी के स्मार्ट हेलमेट या फिर थर्ड पार्टी ब्लूटूथ डिवाइस से यूज कर सकते हैं.

Advertisement
X
Ather के थर्ड जेन हार्डवेयर वाले स्कूटर्स पर वॉयस कमांड फीचर काम करेगा. (Photo: Ather Energy)
Ather के थर्ड जेन हार्डवेयर वाले स्कूटर्स पर वॉयस कमांड फीचर काम करेगा. (Photo: Ather Energy)

एथर एनर्जी ने अपने स्कूटर्स के लिए खास अपडेट जारी किया है. इसकी जानकारी खुद कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि कंपनी ने वॉयस ऑन एथर फीचर का रोलआउट पूरा कर लिया है. ये फीचर सभी जेन 3 और उससे ऊपर के मॉडल्स के कस्टमर्स को मिलेगा. 

कंपनी ने इस फीचर की जानकारी पहली बार एथर कम्युनिटी डे 2025 में एथरस्टैक 7 अपडेट के तौर पर दी थी. इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स एथर स्कूटर्स को सामान्य भाषा में कमांड दे सकेंगे. इसे आप गूगल वॉयस असिस्टेंट और ऐपल सिरी की तरह समझ सकते हैं, जो एथर स्कूटर्स के लिए है. 

समझता है 'भारत' की भाषा 

इस फीचर का इस्तेमाल करके स्कूटर को कई सारे कमांड दिए जा सकेंगे. वॉयस ऑन एथर एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) पर काम करता है. इस मॉडल को भारतीय भाषा और बोलने के तरीकों को समझने के लिए ट्यून किया गया है. इसकी वजह से यूजर्स अपने बात करने के तरीके में बातचीत कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bajaj-TVS का मार्केट पर कब्जा, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Advertisement

ये फीचर फिलहाल चार बड़े फंक्शन- नेविगेशन, व्हीकल सेटिंग, कॉल्स व नोटिफिकेश, और मीडिया कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका मतलब है कि यूजर्स स्कूटर चलाते हुए पूछ सकते हैं कि अगला चार्जिंग स्टेशन कहां है. इसके अलावा आप सिर्फ आवाज देकर ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग बदल सकते हैं या फिर ब्राइटनेस को बढ़ा और घटा सकते हैं. 

कैसे करेगा काम?

इस सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए आप एथर हैलो स्मार्ट (Ather Halo Smart) हेलमेट या ब्लूटूथ हेडसेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका मतलब है कि ये सिस्टम थर्ड पार्टी डिवाइसेस पर भी काम करेगा. तरुण मेहता ने बताया है कि अगला अपडेट इस इंटरैक्शन को टू-वे बनाएगा. 

यह भी पढ़ें: 30 दिन में बेच दिए 10 लाख बाइक-स्कूटर, इन दो ब्रांड का है मार्केट पर कब्जा

इसकी वजह से स्कूटर अपने राइडर से बातचीत कर सकेगा. एथर ने पहले ही बताया था कि उनके स्कूटर में वॉयस फीचर मिलेगा, जो रास्तों में आने वाले गड्ढों और पार्किंग तक की जानकारी देगा. यहां तक की स्कूटर ये भी बताएगा कि टायर में हवा कितनी है. 

ये फीचर एथर 450 एक्स, 450 एपेक्स और रिज्टा जेड पर काम करेगा, जो जेन 3 हार्डवेयर के साथ आते हैं. ध्यान रखें कि रिज्टा एस और एथर 450 एस पर वॉयस कमांड का फीचर काम नहीं करेगा. यूजर्स को इसका अपडेट मिलने लगा है. ये अपडेट ओटीए (ओवर दि एयर) पर मिल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement