30 दिन में बेच दिए 10 लाख बाइक-स्कूटर, इन दो ब्रांड का है मार्केट पर कब्जा

26 May 2026

By: Aajtak Auto

18 लाख के पार हुई सेल

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में पिछले महीने यानी अप्रैल 2026 में कुल 18,72,691 टू-व्हीलर्स बिके हैं. इसमें बाइक और स्कूटर दोनों ही शामिल हैं.

Video: ITG

सबसे ज्यादा की सेल

इसमें सभी प्रमुख कंपनियों का सेल्स डेटा शामिल है. सबसे ज्यादा सेल की बात करें, तो हीरो मोटोकॉर्प टॉप पर है, जिसने 5.32 लाख गाड़ियों को बेचा है. 

Photo: heromotocorp.com

दूसरे नंबर पर है ये कंपनी

वहीं दूसरे नंबर पर होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया है, जिसने पिछले महीने के 30 दिनों में 4.84 लाख दोपहिया वाहन बेचे हैं. कभी ये दोनों नाम एक साथ हुआ करते हैं. 

Photo: honda2wheelersindia.com

1984 में हुई थी शुरुआत 

1984 में हीरो और होंडा ने साथ आकर भारत में हीरो होंडा को शुरू किया था. हालांकि, 2010 में इन दोनों कंपनियों की राहें अलग हो गईं. 

Photo: heromotocorp.com

आधे मार्केट पर है कब्जा 

खैर इन दोनों कंपनियों की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय टू-व्हीलर बाजार के 50 परसेंट से ज्यादा हिस्से पर इनका कब्जा है. 

Photo: heromotocorp.com

10 लाख गाड़ियां बेची हैं 

दोनों कंपनियों की संयुक्त सेल 10 लाख यूनिट्स के पार है. मंथ-ऑन-मंथ इन कंपनियों की सेल कम हुई है. यानी मार्च 2026 में इन्होंने ज्यादा यूनिट्स बेची थीं.

Photo: honda2wheelersindia.com

तीसरे नंबर पर है TVS

हीरो मोटोकॉर्प और होंडा के अलावा टीवीएस तीसरा सबसे बड़ा प्लेयर है, जो भारत में हर महीने लाखों बाइक्स और स्कूटर को बेच रहा है. 

Photo: tvsmotor.com

TVS और Bajaj की सेल

टीवीएस ने 3.48 लाख यूनिट्स को अप्रैल में बेचा है. वहीं बजाज ऑटो ने 2.10 लाख बाइक और स्कूटर को अप्रैल 2026 में बेचा है. 

Photo: tvsmotor.com

रॉयल एनफील्ड भी रेस में

5वें नंबर पर रॉयल एनफील्ड है. कंपने अप्रैल 2026 में 1.04 लाख बाइक्स को बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 37 परसेंट की है. 

Photo: royalenfield.com

Read Next