जेडी वेंस रवाना, ईरानी डेलिगेशन पहुंचा... US-ईरान डील पर स्विट्जरलैंड में बड़ा मंथन

स्विट्जरलैंड के ब्यूर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच रविवार से शांति वार्ता शुरू हो रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस वार्ता में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो चुके हैं. इस बातचीत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी वार्ताकार गलिबाफ भी शामिल हैं.

Advertisement
स्विट्जरलैंड में आज से शांति वार्ता शुरू हो रही है. (Photo: Reuters) स्विट्जरलैंड में आज से शांति वार्ता शुरू हो रही है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को जमीन पर उतारने के लिए स्विट्जरलैंड के ब्यूर्गेनस्टॉक में रविवार से अहम शांति वार्ता शुरू होने जा रही है. इस बातचीत में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस वार्ता के इतर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वहां मौजूद दूसरे देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. पाकिस्तान सरकार ने बताया है कि वो ईरान और अमेरिका के बीच बनी सहमतियों को पूरी तरह लागू करवाने के लिए अपना समर्थन जारी रखेगी.

Advertisement

इस शांति वार्ता के लिए दोनों देशों ने अपनी सबसे मजबूत टीमें मैदान में उतारी हैं. स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के आगमन का स्वागत किया है.

लेबनान में हमलों के बीच शांति वार्ता

ये वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब हिज्बुल्लाह के साथ संघर्ष विराम लागू होने के ठीक एक दिन बाद, शनिवार को इजरायल ने लेबनान में भारी एयर स्ट्राइक की. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. इजरायल का दावा है कि ये कार्रवाई हिज्बुल्लाह की ओर से रात में दागे गए रॉकेटों के जवाब में की गई थी.

ईरानी-अमेरिकी डेलिगेशन में शामिल ये दिग्गज

ईरानी मीडिया के मुताबिक, उनके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलिबाफ कर रहे हैं. इस टीम में विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ-साथ सुरक्षा, केंद्रीय बैंक और तेल क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. दूसरी ओर, अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वाशिंगटन से स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं. अमेरिकी डेलिगेशन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप का 'गार्जियन एंजेल' वाला बयान 

इस बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक बड़ी पोस्ट लिखी है. ट्रंप ने ऐलान किया कि 60 दिनों के सीजफायर के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा.

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस... ईरान ने किया बंद करने का ऐलान, US बोला- अभी खुला है

हालांकि, ट्रंप ने इसके आगे एक सख्त शर्त भी जोड़ दी. उन्होंने लिखा कि अगर तय समय में कोई अंतिम शांति समझौता नहीं हो पाता है, तो अमेरिका अपनी तरफ से वहां टोल वसूल सकता है. उन्होंने लिखा, 'अगर समझौता पूरा नहीं होता है, तो मिडिल-ईस्ट के देशों के लिए गार्जियन एंजेल के रूप में दी गई सेवाओं के बदले अमेरिका टोल लगा सकता है. ये टोल अतीत, वर्तमान और भविष्य के खर्चों की भरपाई के लिए होगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »