महुआ मोइत्रा बोलीं- ईरान ने साहस दिखाया, लखनऊ में शिया समुदाय ने मनाया सीजफायर के बाद जश्न

ईरान-इजरायल-यूएस संघर्ष के बाद सीजफायर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ नेताओं ने ईरान की जीत बताई है. वहीं, ईरान के प्रस्तावों और दावों पर अभी भी आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

Advertisement
ईरान जंग के सीजफायर के बाद महुआ मोइत्रा और लखनऊ के शिया लीडर ने प्रतिक्रिया दी है. (Photo: PTI & ANI) ईरान जंग के सीजफायर के बाद महुआ मोइत्रा और लखनऊ के शिया लीडर ने प्रतिक्रिया दी है. (Photo: PTI & ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

इजरायल-यूएस और ईरान के बीच लंबे वक्त से चल रही जंग के बाद सीजफायर का ऐलान हो गया है. लखनऊ में शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सीजफायर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस मौके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस संघर्ष में ईरान की जीत हुई है. 

नकवी के मुताबिक, ईरान ने दुनिया भर में आतंक फैलाने वाले गुंडे पर लगाम लगाकर पूरे विश्व को एक अच्छी खबर दी है. 

Advertisement

मौजूदा वक्त में ईरान के अंदर जीत का जश्न मनाया जा रहा है जबकि इजरायल और अमेरिका में माहौल इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रहा है. 

'ईरान ने दुनिया को सिखाया...'

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "ईरान ने दुनिया को सिखाया है कि साहस और रीढ़ की हड्डी होने का असली मतलब क्या होता है. शायद अब हमारे अपने नेतृत्व को भी दादागीरी करने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए. भारत को अपने खुद के सीजफायर, अपने खुद के व्यापारिक समझौते और अपनी खुद की ऊर्जा नीतियों का ऐलान करना चाहिए. जय हिंद."

यह भी पढ़ें: US-Iran Two Week Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच किस शर्त पर हुआ सीजफायर? जानें ट्रंप ने क्या कहा

ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव में क्या है?

ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी 'Mehr' के मुताबिक, अमेरिका के साथ बातचीत में पेश किए गए प्रस्ताव में कई बातें शामिल हैं.

Advertisement
  1. अमेरिका की तरफ से यह पक्का वादा कि वह ईरान के खिलाफ आगे कोई भी आक्रामक कार्रवाई नहीं करेगा.
  2. होरमुज़ स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल जारी रहेगा.
  3. ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों को स्वीकार किया जाएगा.
  4. सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाए जाएंगे.
  5. सभी द्वितीयक प्रतिबंध हटाए जाएंगे.
  6. यूएन सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा ईरान के खिलाफ पारित सभी प्रस्तावों को रद्द किया जाएगा.
  7. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स द्वारा पारित प्रस्तावों को रद्द किया जाएगा.
  8. जंग में हुए नुकसान के लिए ईरान को हर्जाना दिया जाएगा.
  9. इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू सेनाओं को वापस बुलाया जाएगा.
  10. लेबनान सहित सभी मोर्चों पर शत्रुतापूर्ण कार्रवाई रोक दी जाएगी.

तेहरान ने इस सीजफायर को एक ऐसा रणनीतिक विराम बताया, जिसका मकसद अपनी उपलब्धियों को और मज़बूत करना और क्षेत्रीय समीकरणों को इस तरह से नया रूप देना है, जिससे ईरान की शक्ति और संप्रभुता को मान्यता मिल सके. ईरान के इन दावों पर वॉशिंगटन की तरफ से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »