'अगर मैं नहीं होता, तो न इजरायल होता न मिडिल-ईस्ट', ट्रंप का बड़ा दावा! होर्मुज पर अब इन देशों को दी नसीहत

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वो बहुत महान हैं और उन्होंने अपने राज में बहुत अच्छे काम किए हैं. उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं होते तो इजरायल, मिडिल-ईस्ट और परमाणु हथियार नहीं होते. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए चीन, जापान, साउथ कोरिया जैसे कई देशों को जिम्मेदारी उठाने की सलाह दी.

Advertisement
ट्रंप ने खुद को 'महान' बताया. (File Photo: ITG) ट्रंप ने खुद को 'महान' बताया. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट (अमेरिकी समय बुधवार रात 9 बजे) पर देश को संबोधित किया. अपने संबोधन से पहले उन्होंने दावा किया था कि अगर वो एक महान नेता हैं और अगर वो नहीं होते तो न इजरायल होता और न मिडिल-ईस्ट होता. ट्रंप ने ईरान में 'रिजीम चेंज' करने का दावा भी किया है.

ट्रंप ने वॉशिंगटन में ईस्टर के मौके पर ईरान में की गई सैन्य कार्रवाइयों को सराहा. उन्होंने इजरायल की तारीफ की और बताया कि अमेरिका ने ईरान में कई नेतृत्व समूहों का सफाया कर दिया और इसी के चलते रिजीम चेंज हो पाया.

Advertisement

ट्रंप ने कहा, 'हमने पहले शासन को पूरी तरह से हटा दिया... फिर 88 लोगों ने एक नया शासन चुनने के लिए बैठक की और जब वो मतदान कर रहे थे, हमने उन्हें हटा दिया. तो ये दूसरा शासन था और अब हम लोगों के तीसरे समूह से निपट रहे हैं, और वो बहुत कम कट्टरपंथी हैं.'

ट्रंप ने आगे कहा, 'रिजीम चेंज संयोग से हुआ क्योंकि मुझे रिजीम चेंज का आइडिया कभी पसंद नहीं आया. ये बहुत मुश्किल है.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान परमाणु समझौते से हटने के अपने फैसले को दोहराया और कासिम सुलेमानी पर अमेरिकी हमले को मिडिल-ईस्ट में अस्तित्वगत खतरों को दूर करने वाला अहम कदम बताया.

'मैं सबको बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अगर मैं नहीं होता... तो इजरायल नहीं होता. मिडिल-ईस्ट भी नहीं होता. आपके पास परमाणु हथियार होते. इसके बाद ट्रंप ने अपने भाषण में और अधिक जानकारी देने का वादा किया. उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल की सफलताओं पर जोर देते हुए कहा, 'आज रात, मैं सबको बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं. मैंने कितना शानदार काम किया है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी: होर्मुज पर साथ नहीं आए यूरोपीय देश, तो यूक्रेन को हथियार सप्लाई बंद

जापान, फ्रांस, साउथ कोरिया और चीन को नसीहत

इस दौरान ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने के लिए दूसरे देशों को आगे आने की नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि जापान, फ्रांस, साउथ कोरिया और चीन को जिम्मेदारी उठानी चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement