scorecardresearch
 

'पाप का हिस्सा...', हाथ जोड़कर ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव ने की थी विनती, फिर क्यों भड़के ट्रोल्स, बोले- खुद को भगवान मान रहे

‘हनुमान अंश’ की पाइरेसी पर शोभिनव सत्‍य का पुराना वीडियो वायरल है. एक्टर ने ऑनलाइन फिल्म देखने वालों से अपील की, लेकिन ‘पाप’ वाले बयान पर ट्रोल हो गए.

Advertisement
X
हनुमान अंश पर भड़के टोल्स (Photo:Screengrab)
हनुमान अंश पर भड़के टोल्स (Photo:Screengrab)

‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई को लेकर चर्चा में है. शोभिनव सत्‍य स्टारर इस फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के तौर पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है. इस वीडियो में सत्‍य लोगों से फिल्म का पाइरेटेड वर्जन ऑनलाइन न देखने की अपील करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो वायरल होते ही कुछ यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

‘हनुमान अंश’ ऑनलाइन लीक होने पर क्या बोले थे शोभिनव?

दरअसल, शोभिनव सत्‍य ने इसी साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. अब उनका वही वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं, लेकिन साथ ही फिल्म की पाइरेसी को लेकर चिंता भी जताते हैं.

एक्टर ने कहा कि फिल्म के पाइरेटेड वर्जन बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और टीवी पर देखे जा रहे हैं, जो गलत है. उनका कहना था कि मेकर्स ने फिल्म को इंटरनेट पर रिलीज नहीं किया है, ऐसे में कोई चोरी-छिपे फिल्म ऑनलाइन डाल रहा है और उसे देखने वाले लोग भी अनजाने में किसी और के पाप का हिस्सा बन रहे हैं.

सत्‍य ने लोगों से साफ कहा कि अगर किसी ने मोबाइल पर फिल्म देख भी ली है, तो उसे समझ आ गया होगा कि ‘हनुमान अंश’ अकेले मोबाइल पर देखने वाली फिल्म नहीं है. इसे पूरे परिवार के साथ थिएटर में बैठकर महसूस करने का अलग ही अनुभव है.

Advertisement

600-700 पाइरेटेड लिंक हटवा चुकी है टीम

शोभिनव सत्‍य ने वीडियो में यह भी बताया था कि फिल्म की टीम अब तक 600-700 पाइरेटेड लिंक हटवा चुकी है. फिल्म की रिलीज के बाद पाइरेसी को रोकने के लिए मेकर्स लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. लेकिन एक्टर की ‘दूसरे के पाप का हिस्सा’ वाली बात कुछ इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आई और इसके बाद रेडिट पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान के नाम पर सहानुभूति लेकर लोगों से बिजनेस करना उससे भी बड़ा पाप है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्म की पाइरेसी न करने की अपील करना तो ठीक है, लेकिन इसे पाप से जोड़ना उसे समझ नहीं आया.

एक अन्य यूजर ने धार्मिक भावनाओं का जिक्र करते हुए फिल्म को लेकर ही नाराजगी जाहिर की और कहा कि धर्म और भगवान के नाम पर इस तरह की बातें फैलाना बंद होना चाहिए. एक्टर का मकसद भले ही पाइरेसी रोकना था, लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही मामला थोड़ा उल्टा पड़ गया और लोग फिल्म से ज्यादा उनके बयान पर चर्चा करने लगे.

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका

वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 दिनों में ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 325.48 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 424.24 करोड़ रुपये बताया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement