दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यह धरना लगभग सात घंटे से अधिक समय तक जारी रहा. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय नहीं मिलता, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे. हालांकि, इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया.