Advertisement

विश्व

Photo: ईरान-अमेरिका युद्ध के 7 शिकार, तस्वीरों में देखें बहरीन से कुवैत-जॉर्डन तक कितनी तबाही

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST
  • 1/5

अमेरिका पिछले तीन दिन से हर रोज ईरान पर बमबारी कर रहा है. अमेरिकी सेना के सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सोमवार को भी ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले की जानकारी दी. ईरानी मीडिया ने भी बंदर अब्बास, किश द्वीप, केशम द्वीप और बुशहर के जाम इलाके में अमेरिकी हमलों की पुष्टि की है.

(Photo: AFP)
 

  • 2/5

ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे यूएई के दो वाणिज्यिक जहाजों पर हमले किए. इन हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि चालक दल के आठ सदस्य घायल हो गए हैं. सोमवार की रात एक और जहाज पर ईरानी हमले की जानकारी UKMTO ने दी है. यूएई ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.

(Photo: AP)
 

  • 3/5

होर्मुज के एक छोर पर स्थित ओमान के तट को ईरान युद्ध के बीच सेफ पैसेज की तरह देखा जा रहा था. अब लड़ाई के इस नए दौर में तस्वीर बदल गई है. अब ओमान तट से गुजरते जहाज ईरान के निशाने पर आ गए हैं. ईरान लगातार उन जहाजों को निशाना बना रहा है, जो ओमान तट से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं. 

(Photo: AP)
 

Advertisement
  • 4/5

यमन में हूतियों के नियंत्रण वाले सना शहर के एयरपोर्ट पर सोमवार को सऊदी अरब ने मिसाइलों की बारिश कर दी. सऊदी अरब ने यह हमला उस समय किया, जब अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने मशहद गए हूतियों के डेलिगेशन को लेकर ईरान की माहान एयरलाइंस का विमान सना एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. हूतियों ने भी जवाब में सऊदी पर मिसाइलें दागीं.

(Photo: AP)

  • 5/5

अमेरिका और ईरान के युद्ध में आसपास के कई देश भी दर्द झेल रहे हैं. इनमें बहरीन भी शामिल है. बहरीन में अमेरिका का सैन्य बेस है और इस देश में पर भी ईरान मिसाइलें दाग रहा है. बहरीन में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं. जॉर्डन में भी अमेरिकी ठिकानों पर ईरान हमले कर रहा है.

(Photo: AP)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement