Advertisement

विश्व

PM मोदी का जकार्ता में भव्य स्वागत, रामायण से बुद्ध तक दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

aajtak.in
  • जकार्ता ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST
  • 1/5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार शाम राजधानी जकार्ता पहुंचे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर खुद पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार जताते हुए कहा कि वह इससे बेहद भावुक और अभिभूत हैं. जकार्ता एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी पहुंचे थे.

  • 2/5

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में वहां की प्रसिद्ध कठपुतली कला 'वायंग कुलित' की मनमोहक प्रस्तुति का आनंद उठाया, जिसमें रामायण की कालजयी कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. पीएम मोदी ने कहा, 'कठपुतली कला की यह प्रस्तुति इस बात की भावुक याद दिलाती है कि भारत और इंडोनेशिया की साझा सभ्यतागत विरासत समुद्रों और पीढ़ियों को पार करते हुए स्थानीय स्वरूपों में ढल गई, लेकिन अपने शाश्वत मूल्यों को आज भी संजोए हुए है. इस शानदार प्रस्तुति के लिए 'गणेश' समूह को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.'

  • 3/5

जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने 'समन्वय ग्रुप' द्वारा भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देखी. उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति को देखना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा. पीएम मोदी ने कहा, 'यह देखकर बहुत खुशी होती है कि इन अनमोल परंपराओं को इतनी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ संजोया और प्रस्तुत किया जा रहा है.'

Advertisement
  • 4/5

जकार्ता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'होमेज टू द ट्रिपल जेम' की प्रस्तुति, जिसे 'विहारा धर्म रत्न ग्रुप' के कलाकारों ने प्रस्तुत किया, अत्यंत प्रभावशाली रही. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और त्रिरत्न के मूल्यों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली. पीएम मोदी ने खुशी जताई कि इंडोनेशिया में बौद्ध विरासत को श्रद्धा और समर्पण के साथ संरक्षित किया जा रहा है.

  • 5/5

प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत को भी बेहद भावुक करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय अपनी उपलब्धियों और योगदान के जरिए दुनिया भर में भारत के संबंधों को मजबूत कर रहा है.

Advertisement
Advertisement