Advertisement

विश्व

दहला देंगी बैंकॉक अग्निकांड की तस्वीरें, सर्किट ब्रेकर में धमाके से पब में लगी आग, 27 की मौत

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST
  • 1/7

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लाडप्राओ पब में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में रेस्टरूम और पिछले हिस्से से मिले शवों को शामिल करते हुए कम से कम 27 लोगों की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की है. दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस भयानक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है.

  • 2/7

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने मीडिया को बताया कि पब में लगी आग इतनी भीषण थी कि कई पीड़ितों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. बचाव दल को कई मृतकों के शव पब के पिछले हिस्से में बने रेस्टरूम (शौचालय) में मिले हैं. हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में पब का पूरा अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है और वहां केवल जली हुई मेज-कुर्सियां ही नजर आ रही हैं.

  • 3/7

पुलिस और फॉरेंसिक टीम पब में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली और क्या पब में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद थे. इस हादसे के बाद थाईलैंड में एंटरटेनमेंट साइट्स की फायर सेफ्टी पर फिर सवाल उठने लगे हैं

Advertisement
  • 4/7

प्रत्यक्षदर्शियों और बचावकर्मियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना आधी रात से कुछ पहले मिली थी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पब के मेन एंट्रेंस गेट पर तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जबकि अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए.

  • 5/7

हादसे के वक्त पब में मौजूद एक संगीतकार ने प्रधानमंत्री को बताया कि उसने स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर से अचानक धुआं निकलते देखा था. इसके तुरंत बाद पब की पूरी बिजली गुल हो गई और वहां एक जोरदार धमाका सुनाई दिया. धमाके के साथ ही पब के अंदर तेजी से गहरा काला धुआं भर गया, जिससे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए पब के मुख्य दरवाजे से भागते नजर आ रहे हैं.
 

  • 6/7

अधिकारियों के मुताबिक आग आधी रात के करीब शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित एक एंटरटेनमेंट वेन्यू में लगी. देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
  • 7/7

आपको बता दें कि थाईलैंड के नाइटक्लबों और पबों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते पहले भी ऐसी कई बड़ी त्रासदियां देखी जा चुकी हैं. साल 2022 में देश के पूर्वी हिस्से में स्थित एक म्यूजिक पब में लगी आग के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले एक जनवरी 2009 को बैंकॉक के सांतिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान इनडोर आतिशबाजी से लगी आग में 66 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement