Advertisement

विश्व

आंसुओं में डूबा ईरान... पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST
  • 1/7

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर कुछ दिन पहले आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. (Photo: AFP)

  • 2/7

अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए खामेनेई के लिए ईरान में एक सप्ताह का शोक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. (Photo: AFP)
 

  • 3/7

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत फरवरी में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के चलते हुई थी. (Photo: AFP)

Advertisement
  • 4/7

गुरुवार देर रात खामेनेई का ताबूत आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया. इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने नम आंखों से शोक जताया और ताबूत पर फूल बरसाए. (Photo: AFP)
 

  • 5/7

इस्लामी परंपरा के अनुसार, मौत के एक दिन के भीतर फ्यूनरल कार्यक्रम किया जाता है, लेकिन युद्ध के हालात को देखते हुए बड़े पैमाने पर फ्यूनरल करना सुरक्षित नहीं माना गया. इसी वजह से यह कार्यक्रम पिछले महीने हुए अस्थायी युद्धविराम समझौते के बाद आयोजित किया गया. (Photo: AFP)

  • 6/7

खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद, पोती और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई की पत्नी की भी मौत हुई थी. उनके पार्थिव शरीर भी श्रद्धांजलि के लिए साथ रखे गए हैं. (Photo: AFP)
 

Advertisement
  • 7/7

यह शोक समारोह कई दिनों तक जारी रहेगा. खामेनेई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ईरान के विभिन्न शहरों के साथ-साथ इराक ले जाने का निर्णय लिया गया. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement