अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, TMC के 20 बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग

अभिषेक बनर्जी ने TMC के 20 बागी सांसदों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. उन्होंने लोकसभा सचिवालय के 18 जुलाई को जारी सर्कुलर में सांसदों की सीटों में बदलाव को गलत बताया है और इसे तुरंत रद्द करने की अपील की है. अभिषेक ने पत्र में कहा कि ये सांसद गैर-मान्यता प्राप्त दल NCPI से जुड़े हैं.

Advertisement
अभिषेक बनर्जी ने सदन में सीट बंटवारे पर भी आपत्ति जताई. (Photo: X/@AITCOfficial) अभिषेक बनर्जी ने सदन में सीट बंटवारे पर भी आपत्ति जताई. (Photo: X/@AITCOfficial)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने 20 बागी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दो अलग-अलग पत्र लिखकर बागी सांसदों की अयोग्यता प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की है. उन्होंने लोकसभा में पार्टी सांसदों की सीटों में किए गए बदलाव को तुरंत रद्द करने की भी मांग की है.

अभिषेक बनर्जी ने 18 जुलाई को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक सर्कुलर पर भी गंभीर आपत्ति जताई है. इसके तहत तृणमूल कांग्रेस के 28 में से 20 बागी सांसदों के सीट नंबर बदल दिए गए हैं.

Advertisement

ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'सचिवालय का 18 जुलाई का सर्कुलर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों के सीट नंबर बदलता है. जब आपका दफ्तर ही AITC को 28 सांसदों का एक सिंगल ब्लॉक मानता है और मुझे इसका नेता स्वीकार करता है, तो इस तरह का बदलाव गलत है.'

20 बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग

अभिषेक बनर्जी ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि 19 जून 2026 को ही लोकसभा अध्यक्ष के सामने 20 सांसदों के खिलाफ याचिका दायर की जा चुकी है. ये वो सांसद हैं जिन्होंने खुद को 'एनसीपीआई' (NCPI) से जोड़ लिया है. अभिषेक ने कहा कि NCPI एक गैर-मान्यता प्राप्त दल है, जिसका संसद या किसी भी विधानसभा में कोई वजूद नहीं है.

Advertisement

उन्होंने पत्र में लिखा, 'इन सांसदों की अयोग्यता पर आपके फैसले के लंबित रहने और उनका वर्तमान दर्जा गैर-विलय वाला होने के कारण, सिर्फ बागी समूह के एकतरफा अनुरोध पर हमारे सांसदों की सीटों को बदलना पूरी तरह से नाइंसाफी और स्थापित संसदीय प्रथाओं के उलट है.'

यह भी पढ़ें: 'TMC अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन गई है...' अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पॉल का पलटवार

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की अपील

तृणमूल नेता ने लोकसभा अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि 18 जुलाई के सर्कुलर के जरिए किए गए बदलावों को तुरंत रद्द किया जाए. उन्होंने सभी 28 सांसदों को पहले दिए गए मूल सीट और डिवीजन नंबरों को दोबारा बहाल करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »