चढ़ावा चोरी मामले पर आज फैसले का दिन, ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की विदाई तय?

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आज का दिन सबसे अहम होने वाला है. सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक होने वाली है, जिसमें संभावना है कि ट्रस्ट की व्यवस्था में बड़े बदलाव के निर्णय हो सकते हैं. चंपत राय और अनिल मिश्रा की ट्रस्ट से विदाई तय मानी जा रही है,

Advertisement
चंपत राय और अनिल मिश्रा पर एक्शन का प्लान (File Photo-ITG) चंपत राय और अनिल मिश्रा पर एक्शन का प्लान (File Photo-ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को बैठक है. चंदा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्र अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिनके त्यागपत्र ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार किया जा सकता है. सूत्रों की माने ने चंपत राय और अनिल मिश्रा की ट्रस्ट से विदाई जय मानी जा रही?

Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक में चंपत राय के ट्रस्ट महासचिव पद और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला लिया जा सकता है. ट्रस्ट के दोनों ही सदस्यों ने 26 जून को पद से इस्तीफा दिया था. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने 27 जून को इस्तीफे की पुष्टि की थी. 

मंदिर प्रबंधन से लेकर चढ़ावे की रकम की गणना तक की जिम्मेदारी चंपत राय और अनिल मिश्रा की थी. इसलिए ये दोनों शुरू से ही सवालों के घेरे में हैं. सोमवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक का पहला एजेंडा दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे पर विचार करना शामिल है. 

चंपत राय और अनिल मिश्रा की ट्रस्ट से विदाई तय
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे से श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी. इसको लेकर हर तरफ सरगर्मी है.सूत्र बताते हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ट्रस्ट के बड़ा मैसेज भी देना चाहता है. इसके पीछे की वजह मामले में ट्रस्ट की छवि धूमिल होना है. एक के बाद एक कई आरोप अभी भी लग रहे हैं.

Advertisement

ट्रस्ट के सदस्यों का दो तिहाई बहुमत जो निर्णय लेगा, वही मान्य होगा। चंपत राय और अनिल मिश्रा को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी इसका हिस्सा है। दोनों पदाधिकारियों को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा.  उसके बाद ट्रस्ट अपना निर्णय सुनाएगा.

गोपाल राव पर भी लटकी एक्शन की तलवार
ट्रस्ट की बैठक हर तीसरे माह होती है. बैठकों में निर्माण सहायक गोपाल राव बतौर आमंत्रित सदस्य शामिल होते रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि चूंकि मामले में गोपाल राव पर भी लगतार सवाल उठे है. लिहाजा, उन्हें शायद इस बार बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा, हालांकि, इसकी पुष्टि सोमवार को ही होगी.

सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफे के एजेंडे के अलावा अन्य बिंदु भी शामिल हैं. बैठक में न्यास के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट रखी जाएगी, आगामी मंदिर प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं पर विचार होगा. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिट संबंधी जानकारी रखने के साथ ही कई चीजों की स्वीकृति भी दी जाएगी.

राम मंदिर में ट्रस्ट की बैठक होने के मायने
पहली बार ट्रस्ट की बैठक राम मंदिर परिसर में होगी. इससे पहले अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में बैठकें होती रही हैं.चर्चा है कि इस बार चढ़ावा चोरी की वजह से बैठक पर हर किसी की निगाहें हैं. इसलिए गोपनीयता बरतते हुए मंदिर परिसर में बैठक होगी.

Advertisement

इस बीच स्वामी गोविंद देव गिरि, कोषाध्यक्ष, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सभी को एसआईटी, पुलिस और न्यायालय पर विश्वास रखना चाहिए. दोषी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो उसे दंड मिलना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »