Hill Stations to Avoid in Monsoon: मानसून में भूलकर भी न जाएं इन 7 हिल स्टेशनों पर, बारिश में बढ़ जाता है जान का खतरा!

मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ जाती है, लेकिन मसूरी, मनाली और मुन्नार जैसे 7 हिल स्टेशनों पर जाना भारी पड़ सकता है. भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें.

Advertisement
मॉनसून में कुछ जगहों की ट्रिप नहीं प्लान करनी चाहिए. (PHOTO:AI) मॉनसून में कुछ जगहों की ट्रिप नहीं प्लान करनी चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

Hill Stations to Avoid in Monsoon: दिल्ली-यूपी की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों की तरफ जाने लगते हैं, समर वेकेशन में मनाली-नैनीताल में भारी भीड़ देखने को मिलती है. मानसून की दस्तक देते ही मौसम सुहावना हो जाता है और समय पहाड़ों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ जाती है. चारों तरफ हरियाली, बादलों से ढकी वादियां और ठंडी हवाएं घूमने का मन जरूर बना देती हैं. लेकिन मानसून के दौरान कुछ हिल स्टेशन ऐसे भी हैं, जहां जाना आपको भारी पड़ सकता है. 

Advertisement

इन हिल स्टेशन पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, सड़क बंद होने और अचानक बाढ़ जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं. इसलिए बारिश के दिनों मे इन जगहों पर जाने से जितना हो बचना चाहिए. इसके अलावा इन जगहों पर यात्रा करने से पहले मौसम और सुरक्षा की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. 

मसूरी, उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी कहलाने वाली मसूरी मानसून में बेहद खूबसूरत दिखती है, लेकिन लगातार बारिश के कारण यहां भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं होती रहती हैं. कई बार रास्ते बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए मॉनसून में मसूरी जाने के प्लान नहीं करना चाहिए.

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का मनाली घूमने वालों की सबसे पसंदीदा जगह है, हर साल यहां लाखों टूरिस्ट आते हैं. मगर बारिश के मौसम में यहां बादल फटना, नदियों का जलस्तर बढ़ना और सड़कें टूटने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं. ऐसे समय में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए बारिश के दिनों में मनाली जाने से बचना चाहिए.

Advertisement

मुन्नार, केरल

चाय के बागानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए केरल के मशहूर मुन्नार में मानसून के दौरान भारी बारिश होती है. इससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं, जिससे कई रास्ते बंद हो जाते हैं.

नैनीताल, उत्तराखंड

बारिश में नैनीताल का नजारा बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन इसी मौसम में यहां सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए मानसून में यहां यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है.

गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम की राजधानी गंगटोक अपनी शांति और खूबसूरती के लिए जानी जाती है और टूरिस्ट के बीच भी यह काफी फेमस जगह है. हालांकि मानसून में यहां अचानक बाढ़ और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन की वजह से आवाजाही पर असर पड़ता है. कई बार कुछ इलाकों में तो एंट्री भी बंद कर दी जाती है, ऐसे में यहां जाना मुश्किल भरा हो सकता है.

शिमला, हिमाचल प्रदेश

मनाली के बाद हिमाचल में लोग सबसे ज्यादा शिमला घूमने जाते हैं, लेकिन अगर आप बारिश के दौरान यहां जाने के प्लान बना रहे हैं तो रूक जाइए. क्योंकि मॉनसून के समय यहां पर लगातार भूस्खलन और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है, फिसलन भरी सड़कें और खराब मौसम घूमने का मजा भी खराब कर सकते हैं.

Advertisement

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग की हरी-भरी वादियां मानसून में और भी सुंदर दिखाई देती हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण यहां भी लैंडस्लाइड और सड़क बंद होने की घटनाएं आम हो जाती हैं. ऐसे में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है.

यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • अगर आप मानसून में पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम विभाग की अपडेट जरूर देखें.
  • भारी बारिश की चेतावनी मिलने पर यात्रा टालना ही बेहतर होता है.
  • सुरक्षित सफर के लिए स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें और जरूरी सामान साथ रखें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »