आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज (26 फरवरी) का दिन टीम इंडिया के लिए असली इम्तिहान है. दिलचस्प बात यह है कि टीम सिर्फ एक मैच नहीं खेलेगी, बल्कि उसका भविष्य दो मुकाबलों से तय होगा.
एक जिसमें वह खुद मैदान पर उतरेगी और दूसरा, जिसका नतीजा दूर किसी और शहर में निकलेगा. यह पूरा ड्रामा गुरुवार (26 फरवरी) को देखने को मिलेगा.
चेन्नई में जीत ही नहीं, बड़ी जीत जरूरी
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना जिम्बाब्वे से होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.80 तक गिरा दिया है.
अब स्थिति ऐसी है कि सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा. सेमीफाइनल की उम्मीद बचाए रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी ही होगी. टॉप ऑर्डर की अस्थिरता टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है. शुरुआत मजबूत नहीं मिल रही, जिससे मिडिल ओवर्स में रन गति थम जा रही है. ऐसे में बल्लेबाजी यूनिट को आज सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी.
यह भी पढ़ें: अक्षर-सैमसन IN, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर..? जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
गेंदबाजी हालांकि अब भी टीम की ताकत बनी हुई है और यही विभाग मैच में अंतर पैदा कर सकता है. लेकिन जीत का अंतर ही असली कहानी लिखेगा.
दूसरा मुकाबला अहमदाबाद में, जहां टीम इंडिया खेले बिना भी ‘खेलेगी’
वैसे टीम इंडिया के लिए असली तनाव सिर्फ चेन्नई तक सीमित नहीं रहेगा. आज इसी दिन पहले मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगे.दोनों टीमें सुपर-8 में अब तक अपराजित रही हैं.
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर अपनी आक्रामकता दिखाई थी, वहीं अफ्रीका ने 76 रनों से टीम इंडिया को हराकर सूर्या ब्रिगेड के सारे समीकरण बिगाड़ दिए थे.
यह भी पढ़ें: कहीं रिपीट ना हो जाए 2012 वर्ल्ड कप की कहानी... तब खराब नेट रनरेट के चलते आउट हुई थी टीम इंडिया
समीकरण ऐसा कि नजर स्कोरकार्ड पर भी, मोबाइल स्क्रीन पर भी
यह सिर्फ मैच नहीं. सेमीफाइनल का प्री-स्क्रिप्ट है
आज का दिन ग्रुप-1 की सेमीफाइनल तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है. एक तरफ टीम इंडिया को मैदान पर अपना काम करना है, दूसरी ओर उसे दूसरे मैच के नतीजे का इंतजार भी करना होगा. क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि अपनी किस्मत खुद लिखो, लेकिन आज टीम इंडिया को अपनी स्क्रिप्ट के साथ-साथ दूसरे मैदान की कहानी पर भी नजर रखनी होगी.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: रन रेट भूल जाओ, अब भारत के सेमीफाइनल में जाने का बस एक तरीका बाकी... जान लें गणित
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से हारने के बाद भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए MA चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार (26 फरवरी) को होने वाला ग्रुप 1 सुपर 8 गेम अहम हो गया है. दोनों ही टीमों को यह मुकाबला सेमीफाइइनल की रेस में बने रहने के लिए जीतना होगा. भारत पर तो खैर इस मुकाबले को लेकर एक अलग ही दबाव है.
अफ्रीका की जीत के लिए होगा भारत में दुआ
टीम इंडिया 26 फरवरी को दिन के पहले मैच ( वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका ) में साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ करेगी. वहीं टीम इंडिया चाहेगी इसके बाद वेस्टइंडीज को हरा दे. वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5 पार है. वहीं साउथ अफ्रीका का +3.800. साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 में है. ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि उनके पक्ष में ही समीकरण रहें. वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया का सेमीफाइनल समीकरण बिगड़ सकता है.
aajtak.in