300 बना सकते थे, म‍िड‍िल ऑर्डर ने डुबोया... कार्ड‍िफ की हार पर खुलकर बोले शुभमन ग‍िल, बताया कहां हुई चूक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 6 विकेट की हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंड‍िया की गलत‍ियों पर खुलकर बात की. मिडिल ओवरों में लगातार विकेट गिरने से पूरा मैच हाथ से निकल गया. गिल ने वॉशिंगटन सुंदर की चोट और जो रूट की शानदार पारी को भी हार के अहम कारणों में शामिल किया.

Advertisement
जो रूट ने छीनी जीत, शुभमन गिल ने हार की असली वजह बताई (Photo: X/@BCCI) जो रूट ने छीनी जीत, शुभमन गिल ने हार की असली वजह बताई (Photo: X/@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कार्ड‍िफ ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

कार्डिफ वनडे में गुरुवार को भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.

गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा- ईमानदारी से कहूं तो यह काफी निराशाजनक रहा. 25 ओवर के बाद हमें लगा था कि हम 300-310 रन तक पहुंच जाएंगे, लेकिन मिडिल ओवर्स में हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए. 
यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 2nd ODI Highlights: कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी, जो रूट ने खेली मैच जिताऊ पारी

Advertisement

भारत एक समय 32 ओवर में 178/3 के स्कोर पर था, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई. कप्तान ने लोअर मिडिल ऑर्डर से ज्यादा उम्मीद जताते हुए कहा कि टेलेंडर्स से ज्यादा रन की उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन लोअर म‍िड‍िल ऑर्डर को शुरुआती बढ़त का फायदा उठाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि आगे टीम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने पर फोकस करेगी.

अपने विकेट पर गिल ने कहा कि कवर पर सीधा कैच देना किसी भी बल्लेबाज के लिए निराशाजनक होता है. वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर गिल ने कहा कि वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं.
 

बल्लेबाजी के दौरान चोट लगने के बाद गेंदबाजी संयोजन बदलना पड़ा और मुख्य गेंदबाजों से लगातार ओवर कराने पड़े. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इससे बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कोहली-श्रेयस लड़े, बाकी बिखरे...फ‍िर रूट बने कहर, कार्ड‍िफ ODI मे रहे हार के 5 बड़े कारण

Advertisement

जो रूट की नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी पर गिल ने कहा- अगर हमारे पास 300 रन होते तो रन रेट 5.5-6 प्रति ओवर रहता और शायद हम उन पर दबाव बना सकते थे. लेकिन 240 के आसपास के लक्ष्य का पीछा करना जो रूट जैसे बल्लेबाज के लिए आसान होता है. वह ऐसे लक्ष्यों का पीछा करने के मास्टर हैं और हम उनसे कोई गलती नहीं करा सके. 

कुल म‍िलाकर भारतीय कप्तान शुभमन ग‍िल ने भारतीय टीम की हार की कहनी 5 पॉइंट में समझा दी.  

  1. भारत 178/3 से 233 रन पर ऑलआउट हो गया.
  2. शुभमन गिल ने माना कि टीम 300-310 रन बना सकती थी.
  3. कप्तान ने लोअर मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन पर निराशा जताई.
  4. वॉशिंगटन सुंदर की चोट से गेंदबाजी रणनीति प्रभावित हुई.
  5. जो रूट ने नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत दिलाई.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »