IND vs ENG, 2nd ODI 2026 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, गिल के बाद रोहित भी आउट

India vs England, 2nd ODI Live Cricket Score: टीम इंड‍िया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्ड‍िफ में है. भारतीय टीम टॉस हारकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Advertisement
भारत और इंग्लैंड के बीच आज है सीरीज का दूसरा वनडे (Photo: X/@BCCI) भारत और इंग्लैंड के बीच आज है सीरीज का दूसरा वनडे (Photo: X/@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कार्ड‍िफ ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

India vs England, 2nd ODI Live Cricket Score: टीम इंड‍िया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (16 जुलाई) कार्ड‍िफ में हैं. इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. भारतीय टीम में केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका मिला है.

इस मुकाबले के अपडेट, लाइव स्कोरकार्ड और मैच से जुड़ी तमाम चीजें हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में आप इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

Advertisement

भारतीय पारी की हाइलाइटस

भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई. गस एटकिंसन की गेंद पर गिल ने दमदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई और बेन डकेट ने आसान कैच लपक लिया. छह चौकों की मदद से गिल ने 30 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा भी बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके. रोहित 47 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने रोहित का कैच पकड़ा.

 

कार्ड‍िफ और ओवररऑल वनडे में हेड टू हेड 
कार्ड‍िफ की बात की जाए भारतीय टीम यहां अपने 4 मुकाबलों में से 3 जीत चुकी है. वैसे दोनों ही टीमों के बीच कुल 111 वनडे हुए हैं, जहां भारत ने 62 तो इंग्लैंड ने 44 जीते हैं. 2 मैच टाई और 3 बेनतीजा रहे हैं. 

Advertisement

प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव 

केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हैं. इसलिए उनकी जगह ईशान किशन को जगह दी गई है. पहले वनडे में भारत ने 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाए थे.

कार्ड‍िफ ODI के लिए टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

कार्ड‍िफ ODI के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

टीम इंड‍िया का वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड  का वनडे स्क्वॉड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राश‍िद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.

भारत vs इंग्लैंड (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम (भारत 6 विकेट से जीता)
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »