रिंकू सिंह के पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, क्या T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैच खेल पाएगा स्टार क्रिकेटर?

भारतीय बल्लेबाज रिंकू स‍िंह (Rinku Singh) पिता की गंभीर बीमारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के बीच घर लौटे, जहां उनके पिता खानचंद्र सिंह ल‍िवर कैंसर (Rinku Singh Father Liver cancer) के चलते वेंट‍िलेटर पर हैं. ऐसे में वो टीम इंड‍िया से कब जुडेंगे, इस पर कई सवाल हैं.

Advertisement
रिंकू सिंह अपने प‍िता खानचंद्र सिंह के साथ (Photo: instagram/@rinkukumar12) रिंकू सिंह अपने प‍िता खानचंद्र सिंह के साथ (Photo: instagram/@rinkukumar12)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

Rinku Singh Father Liver cancer News: टीम इंडिया के  बल्लेबाज र‍िंकू सिंह (Rinku Singh) को पारिवारिक कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्वदेश लौटना पड़ा. इसकी वजह रही उनके प‍िता खानचंद्र सिंह (Khanchandra Singh) की तबीयत खराब होना. जिस वजह से वो ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में वेंट‍िलेटर सपोर्ट पर हैं, लेकिन अब वो वजह सामने आ गई है, जिस वजह से वो अस्पताल में वेंट‍िलेटर सपोर्ट पर हैं. 

Advertisement

Sports Tak के मुताब‍िक- उनके पिता ल‍िवर कैंसर से जूझ रहे हैं और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. यही वजह रही कि रिंकू 24 फरवरी को चेन्नई से रवाना होकर पहले द‍िल्ली पहुंचे और फिर ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने गए.

परिवार के साथ समय बिताने के बाद रिंकू अब दोबारा टीम से जुड़ने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक वे 25 फरवरी (बुधवार) को चेन्नई लौटेंगे और भारत-जिम्बाब्वे सुपर-8 मैच से पहले सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां भारतीय टीम का सामना गुरुवार (26 फरवरी) ज‍िम्बाब्वे से होगा.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप को छोड़ रिंकू सिंह लौटे, प‍िता की हालत गंभीर... जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्‍क‍िल

Advertisement

ट्रेनिंग सेशन मिस, खेलने पर सस्पेंस
पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रिंकू चेन्नई टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके. पहले माना जा रहा था कि वे जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते हैं, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है. अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल अपडेट पर निर्भर करेगा.

टूर्नामेंट में अब तक नहीं चला बल्ला
रिंकू के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप प्रदर्शन के लिहाज से भी खास नहीं रहा है. उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. उनके स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे, जबकि स्ट्राइक रेट भी 100 से नीचे रहा. अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे खाता खोले बिना आउट हुए थे.
यह भी पढ़ें: Rinku Singh: न अभ‍िषेक शर्मा, न त‍िलक वर्मा... टीम इंड‍िया का सबसे बड़ा स‍िरदर्द तो ये फ‍िन‍िशर हैं, 29 बॉल खेलकर बनाए 24 रन

प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा
रिंकू की अनुपस्थिति या सीमित भूमिका की स्थिति में संजू सैमसन (Sanju Samson) को मौका देने की चर्चा है. इससे टीम कॉम्ब‍िनेशन में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संतुलन बदला जा सकता है.

लेफ्ट-हैंडर्स की भरमार बनी रणनीतिक चुनौती
भारतीय टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या अधिक होने से विरोधी टीमों ने ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल बढ़ाया है. पिछले तीन मैचों में भारत शुरुआती ओवर में विकेट गंवाता दिखा, जिससे रणनीति पर सवाल उठे हैं. ऐसे में टीम संयोजन में बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में सवाल है कि क्या र‍िंकू को अब टीम में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर भी सवाल हैं. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement