MI vs RR, IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने ली प्लेऑफ में एंट्री, मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया, जोफ्रा आर्चर बने जीत के स्टार

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, IPL: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हुईं. राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम किया और प्लेऑफ में जगह बनाई.

Advertisement
आईपीएल में आज मुंबई-राजस्थान की टक्कर (Photo: Reuters) आईपीएल में आज मुंबई-राजस्थान की टक्कर (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-69 में रविवार (24 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुआ. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 30 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 9 विकेट पर 175 रन बना सकी.

Advertisement

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच गई. राजस्थान की जीत में जोफ्रा आर्चर का अहम योगदान रहा. आर्चर ने 32 रन बनाए और 3 विकेट झटके. पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी. मुंबई इंडियंस के 14 मैचों से 8 अंक रहे. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच खेलकर 8 में जीत हासिल की. राजस्थान रॉयल्स के 16 पॉइंट्स रहे.

रनचेज में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही. मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में ही 38 रनों के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा (0 रन) और नमन धीर (6 रन) के विकेट जोफ्रा आर्चर ने झटके. वहीं नांद्र बर्गर ने रयान रिकेल्टन (12 रन) और बृजेश शर्मा ने तिलक वर्मा (3 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. यहां से सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े. यश राज पुंजा ने जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. जैक्स ने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 18 बॉल पर 33 रन बनाए.

Advertisement

विल जैक्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कप्तान हार्दिक पंड्या संग मोर्चा संभाला. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को जोफ्रा आर्चर ने ब्रेक किया, जिन्होंने हार्दिक को पवेलियन भेजा. हार्दिक ने 15 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके बाद कार्बिन बॉश (2 रन), सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर (8 रन) भी चलते बने, जिसने मुंबई की हार निश्चित कर दी. सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके और चार छक्के की मदद से 42 बॉल पर 60 रनों का योगदान दिया.

राजस्थान की पारी की हाइलाइट्स
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 205 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 33 रनों के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल 27 रनों के निजी स्कोर पर विल जैक्स का शिकार बने. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए. वैभव का विकेट दीपक चाहर ने झटका. कप्तान रियान पराग (14 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें स्पिनर अल्लाह गजनफर ने पवेलियन भेजा. यहां से दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े.

Advertisement

दासुन शनाका लय में लग रहे थे, लेकिन वो अहम मौके पर रन आउट हो गए. शनाका ने 3 छक्के की मदद से 15 बॉल पर 29 रनों का योगदान दिया. फिर ध्रुव जुरेल ने भी कार्बिन बॉश की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. जुरेल ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और दो छक्के शामिल रहे. डोनोवन फरेरा (18 रन) ने दो बड़े हिट्स जरूर लगाए, लेकिन उनकी इनिंग्स का खात्मा दीपक चाहर ने कर दिया.

यह भी पढ़ें: जडेजा को आउट समझ जश्न मना रहे थे शार्दुल... तभी आया बड़ा ट्विस्ट, बल्लेबाज ने कर दी बोलती बंद, VIDEO

शुभम दुबे बल्ले से संघर्ष करते नजर आए और केवल 5 रन बना सके. फिर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तूफानी बैटिंग कर राजस्थान को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आर्चर ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 15 गेंदों पर 32 रन बनाए. रवींद्र जडेजा (19* रन) और नांद्रे बर्गर (10* रन) ने भी उपयोगी योगदान दिए. शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर के विकेट शार्दुल ठाकुर ने झटके.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने भी 16 मुकाबले जीते. एक मैच का नतीजा भी नहीं निकला. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 7 अप्रैल 2026 को आयोजित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर 27 रनों से जीत दर्ज की थी.

Advertisement

मुंबई vs राजस्थान h2h
कुल IPL मैच: 33
मुंबई ने जीते: 16
राजस्थान ने जीते: 16
बेनतीजा: 1

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »