15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL में 'फर्स्ट बॉल अटैक', बुमराह-हेजलवुड-भुवी सब निशाने पर...

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. वैभव दिग्गज गेंदबाजों को भी निशाना बना रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की वैभव ने जिस कदर धुनाई की, वो वाकई हैरतअंगेज रहा.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बवंडर जारी है. (Photo: ITG) वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बवंडर जारी है. (Photo: ITG)

अनुराग कुमार झा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा है. मौजूदा आईपीएल सीजन में वैभव ने चारों मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं.

वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि वह पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हमला बोल देते हैं. इससे विपक्षी टीम पर प्रेशर आ जाता है. चाहे सामने जसप्रीत बुमराह हों या भुवनेश्वर कुमार या जोश हेजलवुड- उन्होंने लगभग हर गेंदबाज के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया है.

Advertisement

हेनरी-बोल्ट भी बच नहीं पाए
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में उन्होंने मैट हेनरी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि गुजरात टाइटन्स (GT) के विरुद्ध मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर वैभव ने अपने इरादे जाहिर कर दिए. हालांकि उस मैच में राशिद खान के खिलाफ वह पहली गेंद पर बड़ा शॉट नहीं खेल पाए और आउट हो गए.

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया. इसके बाद ट्रेंट बोल्ट का भी स्वागत उन्होंने छक्के से किया. हार्दिक पंड्या के खिलाफ उन्हें एक रन से संतोष करना पड़ा, लेकिन शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर फिर से छक्का लगाकर उन्होंने अपनी पहचान कायम रखी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर चौका जड़ा. वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ उन्होंने एक के बाद एक चौके और छक्का लगाकर दबदबा बना लिया.

Advertisement

डेब्यू पर भी की थी छक्के से शुरुआत
दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन अपने आईपीएल डेब्यू पर भी वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेजकर अपने इरादे साफ कर दिए थे और वह भी शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज के खिलाफ. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी रचेंगे नया इत‍िहास, ये र‍िकॉर्ड तो तय! क्या इन 2 कंगारू धुरंधरों की कर पाएंगे बराबरी?

आईपीएल में डेब्यू मैच से एक दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के तत्कालीन कप्तान संजू सैमसन और तत्कालीन हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत की थी. दोनों को इस बात की चिंता थी कि इतनी कम उम्र में वह दबाव को कैसे संभालेंगे. जब उनसे गेम प्लान पूछा गया तो वैभव ने बेहद आत्मविश्वास से कहा था, 'कोई खास प्लान नहीं है सर, बस खेलेंगे. अगर हमें पहला मिला, तो पहला ही उड़ा देंगे.'
यह भी पढ़ें: 'हमें मार नहीं रहा था, बस अच्छा खेल रहा था', वैभव सूर्यवंशी के हाथों हुई धुनाई पर बोले भुवनेश्वर कुमार

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने यह किस्सा भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हालिया नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान साझा किया था. मजेदार बात यह रही कि वैभव सूर्यवंशी ने मैच में वही करके दिखाया था. उन्होंने पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया.

Advertisement

कम उम्र में इस तरह की निडरता और आत्मविश्वास दिखाकर वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक उभरते खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे बनने जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »