India vs Sri Lanka 2nd Test Day 1 Highlights: पडिक्कल ने जड़ा शतक तो कप्तान गिल ने भी बिखेरा जलवा, पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन

IND vs SL 2nd Test, Day 1 Highlights: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच पहले दिन दिलचस्प टक्कर देखने को मिली. भारत ने एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत करने में सफल रही.

Advertisement
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में. (Photo: PTI) भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलंबो,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. रविवार को 85 ओवर का खेल हुआ. ध्रुव जुरेल (7) और सारांश जैन (4) क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत के लिए एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की पारी खेली. देवदत्त पडिक्कल का यह लगातार दूसरे मैच में दूसरा शतक है. पडिक्कल के अलावा कप्तान गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया है.

Advertisement

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पराजित किया था. वो मुकाबला गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. अब भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

ऐसी रही है भारत की पहली पारी
भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. केएल राहुल सिर्फ 18 रनों के निजी स्कोर पर लाहिरू कुमार का शिकार बने. दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लय में लग रहे थे, लेकिन असिथा फर्नांडो ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया. यशस्वी ने 9 चौके की मदद से 53 बॉल पर 45 रन बनाए.

यहां से कप्तान शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी. असिथा फर्नांडो ने शुभमन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. शुभमन ने 6 चौके की मदद से 108 गेंदों पर 50 रन बनाए. शुभमन के आउट होने के समय भारत का स्कोर 186/3 था.

Advertisement

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज विकेट रन
केएल राहुल कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड लाहिरू कुमारा 18
यशस्वी जायसवाल बोल्ड असिथा फर्नांडो 45
देवदत्त पडिक्कल बोल्ड केशरा नुवांथा 117
शुभमन गिल कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड असिथा फर्नांडो 50
ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट 03
रवींद्र जडेजा बोल्ड असिथा फर्नांडो 43
ध्रुव जुरेल नाबाद 07
सारांश जैन नाबाद 04

विकेट पतन: 37-1 (केएल राहुल, 10.4 ओवर), 66-2 (यशस्वी जायसवाल, 16.6 ओवर), 186-3 (शुभमन गिल, 51.5 ओवर), 281-4 (देवदत्त पडिक्कल, 76.2 ओवर), 296-5 (रवींद्र जडेजा, 84.1 ओवर)

इस मुकाबले के जरिए 33 वर्षीय सारांश जैन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है. सारांश को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. ऑफ-स्पिनर सारांश को डेब्यू कैप रवींद्र जडेजा ने थमाई. वहीं श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला.

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीाय टीम का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों टीम्स के अब तक 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 23 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. श्रीलंका ने केवल 7 मैच जीते. श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार अगस्त 2015 में गॉल टेस्ट में हराया था.

Advertisement

भारत बनाम श्रीलंका (h2h)
कुल टेस्ट मैच: 47
भारत ने जीते: 23
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17

भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग-11: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

भारत का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार.

श्रीलंका का स्क्वॉड: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो और विश्व फर्नांडो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »