INDW vs PAKW: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी.

Advertisement
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (Photo: ITG) भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्मिंघम,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

INDW vs PAKW: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रही है. रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाला भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है. 

भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसे पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का सामना करना है.

Advertisement

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वॉर्म-अप मैचों में मिले-जुले प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी. भारत ने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मैच में उसे 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दूसरी ओर पाकिस्तान भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दबाव और रोमांच हमेशा अलग होता है, ऐसे में फैन्स को एक हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद रहेगी.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी.

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है, जहां पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा है.

यह भी पढ़ें: बस 4 द‍िन और... वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भ‍िड़ेगी टीम इंड‍िया, देखें टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल

भारत vs पाकिस्तान h2h (विमेंस टी20I)

आंकड़ा   रिकॉर्ड
कुल मैच  16
भारत की जीत  13
पाकिस्तान की जीत  3
टाई/नो रिजल्ट  0

दोनों टीमें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की. वहीं पाकिस्तान ने दो मुकाबले जीते.

ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (भारत vs PAK)

आंकड़ा    रिकॉर्ड
कुल मैच 8
भारत की जीत 6
पाकिस्तान की जीत 2

भारत का लीग स्टेज में शेड्यूल:
14 जून: पाकिस्तान, एजबेस्टन (बर्मिंघम): शाम 7:00 बजे IST
17 जून: नीदरलैंड, हेडिंग्ले (लीड्स): शाम 7:00 बजे IST
21 जून: दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर): शाम 7:00 बजे IST
25 जून: बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर): शाम 7:00 बजे IST
28 जून: ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स (लंदन): शाम 7:00 बजे IST

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »