‘दिल की धड़कन 175....’, सेमीफाइनल में भारत की जीत का क्या था टर्न‍िंग पॉइंट, किसने पलटा मैच? सूर्यकुमार यादव ने सब कुछ बताया

वानखेड़े में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की पारी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को जीत का टर्निंग प्वाइंट बताया. वहीं इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रुक ने सैमसन का कैच छोड़ने को अपनी बड़ी गलती माना.

Advertisement
इंग्लैंड के ख‍िलाफ भारतीय टीम की जीत की असली वजह क्या रही, इस बात का खुलासा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया (Photo: AFP) इंग्लैंड के ख‍िलाफ भारतीय टीम की जीत की असली वजह क्या रही, इस बात का खुलासा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया (Photo: AFP)

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत में वर्ल्ड कप खेलना और टीम की अगुवाई करना उनके लिए बेहद खास एहसास है, खासकर तब जब फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा- यह अविश्वसनीय अहसास है. भारत में खेलना, इतनी शानदार टीम की कप्तानी करना और यहां वर्ल्ड कप खेलना बेहद खास है. अब फाइनल खेलने अहमदाबाद जाना हम सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत विशेष पल है. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में दौरान सूर्या ने यह भी बताया कि मैच का टर्न‍िंंग पॉइंट क्या था.  
यह भी पढ़ें: 'सैमसन का कैच छोड़ बहुत बड़ी गलती की...', सेमीफाइनल में हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का छलका दर्द

सैमसन के 89 रन पर सूर्या ने क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सैमसन मैदान पर उतरते ही जानते थे कि उन्हें क्या करना है.

उन्होंने कहा- जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए गए, उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है. विकेट अच्छा था, इसलिए जब भी विकेट गिरा उन्होंने आक्रामकता बनाए रखी. टीम को जिस तरह की पारी की जरूरत थी, उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की. पिछले एक साल से वह जिस मेहनत में लगे थे, उसका आज उन्हें इनाम मिला.

Advertisement

बुमराह और गेंदबाजों ने पलटा मैच
सूर्यकुमार ने माना कि मैच के अहम मोड़ पर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और वहीं से मुकाबला भारत की तरफ झुक गया. उन्होंने कहा- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजों ने जिस तरह मैच को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था. हम जानते हैं कि बुमराह भारत के लिए वर्षों से क्या करते आए हैं. आज भी उन्होंने वही किया और मैच हमसे दूर नहीं जाने दिया. 
यह भी पढ़ें: अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग... भारत ने इंग्लैंड का सपना यूं किया चकनाचूर

वैसे बुमराह ने 18वें ओवर में महज 6 रन द‍िए.वहीं अक्षर के कैच और हार्द‍िक का 19वां ओवर भी अहम रहा, जहां 9 रन आए. 

इंग्लैंड के कप्तान से सूर्या ने पूछा-क‍ितना स्कोर बनाएं?
इंग्लैंड के रनचेज़ के दौरान मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था. इस पर सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक से पूछा कि आखिर उनके खिलाफ कितना स्कोर बनाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान

उन्होंने कहा-ओह माय गॉड! मैंने हैरी ब्रुक से कहा कि आखिर तुम्हारे खिलाफ कितना स्कोर बनाना पड़ेगा. लेकिन सच कहूं तो विकेट बहुत अच्छा था. जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है. वे पूरे मैच में मुकाबले में बने हुए थे.

Advertisement

फील्डिंग कोच दिलीप टी के बारे में सूर्या ने क्या कहा? 
भारतीय कप्तान ने टीम की शानदार फील्डिंग के लिए फील्डिंग कोच दिलीप टी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा- हमें अपने फील्डिंग कोच दिलीप टी को भी श्रेय देना चाहिए. वह अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों के साथ जिस तरह काम करते हैं और उसे मजेदार व प्रतिस्पर्धी बनाते हैं, उसका असर मैदान पर साफ दिखता है. खिलाड़ी व्यक्तिगत सत्रों के बाद भी टीम के लिए अतिरिक्त मेहनत करते हैं.

शिवम दुबे को प्रमोट क्यों किया?
सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि टीम में नंबर तीन तक सब कुछ तय था, इसलिए बदलाव नहीं करना चाहते थे. लेकिन एक खास मैच-अप को देखते हुए शिवम दुबे को ऊपर भेजा गया.

सूर्या ने कहा- टीम में नंबर तीन तक सब कुछ तय है, इसलिए हम बदलाव नहीं करना चाहते थे. लेकिन जब हमने देखा कि एक छोर से राशिद गेंदबाजी कर रहे हैं, तो शिवम दुबे उस मैच-अप के लिए सही विकल्प थे. अगर मैंने पिछले मैच में 50 या 100 भी बनाए होते और टीम को यह बदलाव चाहिए होता, तो भी यही फैसला सही रहता.

मैच के दौरान बढ़ी दिल की धड़कन
सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि मुकाबले के दौरान वह काफी नर्वस भी थे.उन्होंने हंसते हुए कहा- मैं बहुत नर्वस था. अगर किसी ने मेरी हार्ट रेट चेक की होती तो वह 160-175 तक होती. लेकिन यही तो खेल का हिस्सा है. सूर्यकुमार ने वानखेड़े के दर्शकों का भी जिक्र किया और कहा कि मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम लगभग भर चुका था.

Advertisement

उन्होंने कहा- जब हम वॉर्म-अप के लिए मैदान पर आए तो स्टेडियम लगभग 75–80 प्रतिशत भर चुका था. इससे पता चलता है कि लोग भारत को जीतते देखना चाहते थे. उम्मीद है कि हमने फाइनल से पहले उन्हें शानदार शो दिया.”

T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या है तैयारी?
भारतीय कप्तान ने माना कि फाइनल में दबाव जरूर होगा, लेकिन पूरी टीम इसके लिए उत्साहित है.उन्होंने कहा- फाइनल में दबाव और नर्वसनेस जरूर होगी, खासकर भारत में खेलते हुए और खिताब जीतने की कोशिश में. लेकिन पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ इसके लिए बेहद उत्साहित है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »