34 छक्के, 39 चौके और 499 रन, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह पा ली है. सेमीफाइनल काफी कांटेदार रहा और जमकर रन बने. जैकब बेथेल ने शतकीय पारी खेली, वहीं संजू सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए.

Advertisement
भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में परास्त किया. (Photo: BCCI) भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में परास्त किया. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:56 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग... भारत ने इंग्लैंड का सपना यूं किया चकनाचूर

भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में कुल 499 रन बने. टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में बनाए गए ये सर्वाधिक रन रहे. इससे पहले टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में कुल 459 रन बने थे. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज मुकाबला टॉप पर है. साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे.

मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन
517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
499- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026
496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
489- भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
488- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
488- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022

Advertisement

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बैटर्स ने 15 छक्के लगाए. पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच में इतने छक्के लगे. मुकाबले में कुल 73 बाउंड्रीज (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक हैं. 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगे थे.

टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के
34- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल
31- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
30- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
28- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
25- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026

एक पारी में सबसे अधिक छक्के (टी20 विश्व कप)
19- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
19- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
19- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2026
17- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
16- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में शानदार 105 रन बनाए. बेथेल टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेथेल ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन जड़े थे. बेथेल टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज हैं.

Advertisement

टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर
105 - जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल
100*- फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल
96*- तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल
89*- विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई विश्व कप, 2016 सेमीफाइनल
89- संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल

इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप में शतक
116*- एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका, चटगांव, 2014
105- जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026
101*- जोस बटलर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी टीम का यह बेस्ट स्कोर रहा. साथ ही भारतीय टीम ने पांचवीं बार टी20 इंटरनेशनल में 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. भारतीय टीम की तरफ से मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 88 छक्के लगे हैं, जो टी20 विश्व के एक संस्करण में सर्वाधिक हैं. संजू सैमसन अब टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यााद छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. संजू ने मौजूदा विश्व कप में 16 छक्के लगाए हैं और वो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं.

T20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के (भारतीय बैटर्स)
16- संजू सैमसन (2026)
15- रोहित शर्मा (2024)
15- शिवम दुबे (2026)
14- ईशान किशन (2026)
14- हार्दिक पंड्या (2026)
12- युवराज सिंह (2007)

Advertisement

T20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम
88 - भारत 2026 में
76- वेस्टइंडीज, 2026
72- साउथ अफ्रीका, 2026
62- वेस्टइंडीज, 2024
61- भारत, 2024

मेन्स टी20 में सर्वाधिक बार 250 प्लस स्कोर
6- भारत
5- सनराइजर्स हैदराबाद
3- वेस्टइंडीज
3- जिम्बाब्वे
3- सरे

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर:
260/6- श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007
256/4- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
254/6- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
253/7- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल
246/7- इंग्लैंड बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement