India vs England 3rd T20I Live Score: इंग्लैंड के 2 विकेट धड़ाम, प्रिंस यादव ने हैरी ब्रूक को भी लौटाया

India (IND) vs England (ENG) Live Cricket Score: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है. अब श्रेयस अय्यर ब्रिगेड इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी.

Advertisement
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I नॉटिंघम में है. (Photo: BCCI) भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I नॉटिंघम में है. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नॉटिंघम,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (7 जुलाई) है. दोनों टीमों के बीच यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. इस मुकाबले में सबकी निगाहें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. वैभव ने अपने डेब्यू मुकाबले में 10 बॉल पर 14 रन बनाए थे. 'बेबी बॉस' अब इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

Advertisement

इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. वो मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर आयोजित  हुआ था. वहीं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम के लिए ये मुकबला काफी महत्वपूर्ण है. भारत-इंग्लैंड टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए...

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. जोस बटलर और फिल साल्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. प्रिंस यादव ने जोस बटलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. बटलर ने 21 बॉल पर 36 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ. लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव इस मुकाबले में उतरे. बिश्नोई ने मैनचेस्टर टी20 में 60 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई परिवर्तन नहीं किया.

Advertisement

टी20 क्रिकेट मे भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लिश टीम को 13 मैचों में सफलता हाथ लगी. एक मुकाबले का नतीजा भी नहीं निकला. कुल मिलाकर आंकड़ो में 'मेन इन ब्लू' का पलड़ा अंग्रेजों के खिलाफ भारी रहा है.

भारत vs इंग्लैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 32
भारत ने जीते: 18
इंग्लैंड ने जीते: 13
बेनतीजा: 1

नॉटिंघम टी20I में भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.

मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »