430 भी चेज, 226 भी चेज... क्रिकेट में अब कोई स्कोर सेफ नहीं, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी के 'गाली' वाले पोस्ट से मचा बवाल

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने एक ही दिन में दो बड़े स्कोर चेज़ होते देखकर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अंग्रेजी के दो अक्षर लिखे, इस पर कई मीम्स बन गए हैं. ध्यान रहे श्रीलंका ने इंग्लैंड के 430 रन का टारगेट हासिल किया तो भारत ने न्यूजीलैंड (ब्लैक कैप्स) के 225 को आसानी से पार कर लिया.

Advertisement
क्रिकेट में अब कोई स्कोर सेफ नहीं! सैमी का ट्वीट पढ़कर भारतीय फैन्स ने लिए मजे (Photo: ITG) क्रिकेट में अब कोई स्कोर सेफ नहीं! सैमी का ट्वीट पढ़कर भारतीय फैन्स ने लिए मजे (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट किया जो भारतीय फैन्स के बीच जमकर वायरल हो गया. सैमी ने लिखा- वॉव... नो स्कोर इज सेफ. आई नो द फीलिंग.फील‍िंग के बाद  अंग्रेजी के दो अक्षर लिखे, अब यही पोस्ट बवाल और वायरल होने की वजह बन गया है. 

मामला क्या तो है वो समझ लीजिए... बात दो मैचों की थी. जो एक ही द‍िन यानी गुरुवार (22 अक्टूबर) को खेले गए. एक तरफ श्रीलंका ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 430 रन का विशाल टारगेट सिर्फ एक गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर इतिहास रच दिया.

Advertisement

वहीं न्यूज़ीलैंड (ब्लैक कैप्स) ने क्राइस्टचर्च में टी20 में 225 रन बनाए, लेकिन भारत ने उसे 4 विकेट से चेज़ कर लिया. वहीं श्रीलंका ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया. इन मैचों के बाद ही सैमी ने पोस्ट किया.

दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सैमी का ये पोस्ट महज कुछ घंटों में लाखों व्यूज पार कर गया. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि सैमी ने सही बात कही- आजकल बड़े स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गए. 

लेकिन सैमी ने अपने पोस्ट के आख‍िरी में जो कुछ लिखा, उसे भारतीय फैन्स ने गाली समझ लिया और पोस्ट नीचे मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा- सैमी ने भारत टूर में हिंदी सीख ली. 


ध्यान रहे क्राइस्चर्च टी20 में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 225 का स्कोर बनाया था, जिसे भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.  

Advertisement

वहीं रावलप‍िंडी में जारी ट्राई सीरीज में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के धमाकेदार शतक की बदौलत 429/4 का स्कोर बनाया. जवाब में श्रीलंका की टीम ने इसे रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से 1 गेंद शेष रहते हुए अपने नाम किया. इस मुकाबले में पवन रत्नायके ने 130 रन जड़े, वही दासुन शनाका और अव‍िष्का फर्नांडो ने 97-97 रनों की पारी खेली. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »