ICC T20I No.1 Batter: अभ‍िषेक शर्मा ने रचा इत‍िहास, बने नंबर 1 टी20 बल्लेबाज... कर डाली विराट कोहली-सूर्यकुमार यादव की बराबरी

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. वह ताजा ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए. इस तरह उन्होंने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है.

Advertisement
अभ‍िषेक शर्मा अब दुन‍िया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं (Photo: AP) अभ‍िषेक शर्मा अब दुन‍िया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं (Photo: AP)

aajtak.in

  • दुबई ,
  • 30 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ियों ने मैनचेस्टर टेस्ट के रोमांचक ड्रॉ के बाद ICC रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. वहीं T20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक नए ख‍िलाड़ी की नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर एंट्री हुई है. अब तक नंबर 1 टी20 बल्लेबाज ट्रेव‍िस हेड थे, जो नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. 

दरअसल, भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में इतिहास रच दिया है. वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद T20I में नंबर 1 बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.  इस शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है. 

यह भी पढ़ें: ओवल के क्यूरेटर ने द‍िखाया डबल स्टैंडर्ड... मैक्कुलम को दी पिच पर छूट, गंभीर से तकरार

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की थी, जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार T20I शतक जड़ा था. हाल ही में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हेड को पीछे छोड़ते हुए T20I रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. 

हेड ने पिछले साल ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के दौरान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी और तभी से वह टॉप पर बने हुए थे. लेकिन हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की T20 सीरीज से बाहर रहने का फैसला उनके लिए भारी पड़ गया और अभिषेक को इसका फायदा मिल गया. इस तरह अभिषेक T20I रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने हेड से पहले नंबर 1 रैंकिंग पर कब्जा किया था, जबकि विराट कोहली भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने T20I क्रिकेट में 2014 से 2017 के बीच लंबे समय तक नंबर 1 रैंकिंग बनाए रखी थी. 

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. उन्होंने मैनचेस्टर में 150 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत अब वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं. 

पंत की टेस्ट रैंकिंग क्या है, यशस्वी फ‍िसले 
भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी ICC टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है. मैनचेस्टर टेस्ट में चोट के बावजूद अर्धशतक लगाने के चलते वह एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आ गए हैं.  वहीं, यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में गिरावट आई है. वह तीन पायदान फिसलकर अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

जडेजा की रैंकिंग में उछाल... 
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद शतक लगाने का बड़ा इनाम मिला है. उनकी बैटिंग रैंकिंग अब करियर की सबसे ऊंची हो गई है. जडेजा ने 5 पायदान की छलांग लगाई है और अब वह 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. उन्होंने 8 पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर जगह बना ली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »