टाइगर श्रॉफ गोलीकांड के तीनों शूटर वापस कोटा लाए गए, रात को मुंबई नहीं ले जाएगी पुलिस

सुरक्षा कारणों के चलते अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपियों को रात में मुंबई नहीं ले जाया गया है. पुलिस टीम रवाना होने के बाद वापस लौट आई और तीनों आरोपियों को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में भारी सुरक्षा व कमांडो पहरे के बीच रखा गया है.

Advertisement
भारी पुलिस बल और कमांडो की तैनाती के बीच थाने में रखे गए तीनों शूटर (Photo-ITG) भारी पुलिस बल और कमांडो की तैनाती के बीच थाने में रखे गए तीनों शूटर (Photo-ITG)

शरत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. सुरक्षा कारणों और एहतियात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रात के समय आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना होने का फैसला फिलहाल टाल दिया है. कुछ दूर जाने के बाद पुलिसकर्मी आरोपियों को लेकर वापस थाने लौट आए.

Advertisement

फिलहाल तीनों आरोपियों को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में ही कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि थाने के बाहर भारी पुलिस बल और कमांडो तैनात किए गए हैं, जिससे पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

सूत्रों और मिली जानकारी के मुताबिक, रात के अंधेरे में किसी भी संभावित जोखिम से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है. अब संभावना जताई जा रही है कि तड़के सुबह या दिन निकलते ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों शूटरों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा. कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए इन आरोपियों से मुंबई पहुंचने के बाद वारदात के मुख्य षड्यंत्रकारियों और हथियारों के स्रोतों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी.

 यह भी पढ़ें: लॉरेंस 10 साल से जेल में बंद, फिर कैसे चल रहा इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क? टाइगर श्रॉफ गोलीकांड से उठे 5 सवाल

Advertisement

रविवार को हुई थी फायरिंग

आपको बता दें कि रविवार शाम जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो ने 5-6 राउंड गोलियां चलाई थीं. बाद में  इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. तीनों को सोमवार सुबह राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से पकड़ा गया. मुंबई पुलिस ने साफ किया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नाबालिग नहीं हैं. इनमें एक की उम्र 18 साल, जबकि बाकी दो की उम्र 22-22 साल है

मुंबई पुलिस को उन्हें महाराष्ट्र ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड भी मिली थी. पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी सूरत की तरफ भागे और फिर जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए थे. वे कथित तौर पर जयपुर से बस के जरिए दिल्ली और फिर नेपाल जाने की योजना बना रहे थे.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले का आरोपी नाबालिग नहीं... मुंबई पुलिस ने खोला हमलावरों का कच्चा चिट्ठा

मुंबई पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की 20 विशेष टीमें लगाई गई थीं. तकनीकी निगरानी और दूसरे राज्यों की पुलिस से मिले सहयोग के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »