How to Make Mint Lemon Shikanji: चिलचिलाती गर्मी और लू में भी शरीर रहेगा ठंडा, रोज पिएं ठंडी-ठंडी पुदीना-नींबू शिकंजी

How to Make Mint Lemon Shikanji: इन दिनों पूरे भारत में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी देसी कूलर ड्रिंक बता रहे हैं जो लू और धूप की इस तपिश में शरीर को ठंडा रखने में आपकी काफी मदद कर सकती है.

Advertisement
गर्मियों में ऐसे बनाएं पुदीना शिकंजी (Photo: ITG) गर्मियों में ऐसे बनाएं पुदीना शिकंजी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

How to Make Mint Lemon Shikanji: गर्मियों के मौसम में जब पारा आसमान छूने लगता है और चिलचिलाती धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाएं, लू शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेती हैं. तब फ्रिज का सादा पानी भी प्यास बुझाने में नाकाम नजर आता है. ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और तुरंत एनर्जी देने के लिए पुदीना शिकंजी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है. पुदीने की ताजी पत्तियां और नींबू का यह देसी कॉम्बिनेशन न सिर्फ गले को तर करता है बल्कि शरीर के तापमान को तुरंत कंट्रोल में लाता है.

Advertisement

गर्मियों में इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को पीने के कई बेमिसाल फायदे हैं. पुदीने में मौजूद मेंथॉल पेट की गर्मी को शांत करता है, एसिडिटी से राहत दिलाता है और डाइजेशन को दुरुस्त रखता है. वहीं, विटामिन C से भरपूर नींबू और काला नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करके डिहाइड्रेशन और लू के खतरे को कोसों दूर रखते हैं. चिलचिलाती गर्मी में दोपहर के समय जब भी थकावट या सुस्ती महसूस हो, यह ठंडी-ठंडी पुदीना शिकंजी आपको मिनटों में रीचार्ज कर देगी.

पुदीना शिकंजी रेसिपी के लिए आपको चाहिए होगी ये सामग्री

ताजा पुदीना पत्ती: 1 कप

नींबू का रस: 3-4 चम्मच

चीनी या मिश्री पाउडर: 4 चम्मच (स्वादानुसार)

काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच

भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला: 1/4 छोटा चम्मच

ठंडा पानी या सोड़ा वाटर: 3 कप

Advertisement

आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े): आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

अब मिक्सर जार में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, चीनी (या मिश्री पाउडर), काला नमक और थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर इसे महीन पीस लें.

इस तैयार पेस्ट को एक बड़े जग में छान लें ताकि पुदीने के बड़े रेशे अलग हो जाएं.

अब इस छने हुए रस में बाकी का ठंडा पानी या सोड़ा वाटर मिलाएं.

ऊपर से भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह स्टिर (मिक्स) कर लें.

सर्विंग ग्लास में 3-4 बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से तैयार पुदीना शिकंजी पोर करें. पुदीने की पत्ती और नींबू के स्लाइस से गार्निश करके ठंडी-ठंडी सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement