Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

1.5 लाख पेड़ों के बीच डायमंड किंग के सपनों का आशियाना, सूरत में 50 एकड़ में फैला; INSIDE PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST
  • 1/6

हरी कृष्णा एक्सपोर्ट्स के फाउंडर और भारत के डायमंड किंग सावजी ढोलकिया का घर किसी जन्नत से कम नहीं है. उन्होंने हाल ही में सूरत में बने अपने 50 एकड़ के बड़े फैमिली एस्टेट का होम टूर कराया, जहां आलीशान सुविधाओं के साथ परिवार और परंपरा को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है.

 (Photo: Instagram@savjidholakia)

 

  • 2/6

सूरत के बाहरी इलाके में बने इस बड़े एस्टेट में ढोलाकिया परिवार के कुल 64 लोग एक साथ रहते हैं, जिसमें कई पीढ़ियां शामिल हैं. हर परिवार के लिए अलग विला बनाया गया है, लेकिन डिजाइन ऐसा है कि सभी लोग रोज मिलें, साथ समय बिताएं और परिवार हमेशा एकजुट रहे.

(Photo: Screengrab/YouTube/Curly Tales)

 

  • 3/6

इस एस्टेट की सबसे खास बात इसकी हरियाली है. पूरे घर में करीब 1.5 लाख पेड़ लगाए गए हैं, जिससे पूरा इलाका किसी जंगल जैसा दिखता है. खुद सावजी ढोलकिया रोज सुबह 7 से 11 बजे तक मजदूरों के साथ बगीचे और जमीन की देखभाल करते हैं.

(Photo: Screengrab/YouTube/Curly Tales)

Advertisement
  • 4/6

यहां एक खास आयुर्वेदिक गार्डन भी बनाया गया है, जहां सब्जियां, सलाद और जड़ी-बूटियां उगाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल परिवार के रोज के खाने में होता है. ढोलाकिया बताते हैं कि ज्यादातर पौधे भारतीय बीजों से लगाए गए हैं, जबकि कुछ खास पेड़ चीन से मंगवाए गए थे.
 

 (Photo: Screengrab/YouTube/Curly Tales/Instagram@savjidholakia)

  • 5/6

सावजी ढोलकिया के एस्टेट में एक बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी है, जहां पिकलबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस जैसे खेलों की सुविधा मौजूद है. इतना ही नहीं वहां एक जिम और बड़ा होम थिएटर भी बनाया गया है, जहां पूरा परिवार साथ बैठकर क्रिकेट मैच और टीवी शो देखता है.

(Photo: Screengrab/YouTube/Curly Tales)

  • 6/6

इस पूरे घर के बीचों-बीच एक ध्यान मंदिर भी बनाया गया है, जहां भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित है.हर सुबह और शाम पूरा परिवार यहां एक-साथ  पूजा करता है और उसके बाद सभी लोग साथ बैठकर खाना खाते हैं.
 

(Photo: Screengrab/YouTube/Curly Tales)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement