Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

बारिश का मौसम खत्म होते ही फ्रिज से तुरंत बाहर निकालें ये 7 चीजें, वरना घेर लेंगी बीमारियां!

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST
  • 1/9

मॉनसून में फलों और सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करके रखा जाता है, ताकि वो जल्दी खराब ना हो. क्योंकि बारिश के मौसम में नमी की वजह से चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. मगर मॉनसून खत्म होते ही कुछ चीजों को फ्रिज से फौरन बाहर निकाल देना चाहिए, क्योंकि कुछ चीजें बारिश के बाद फ्रिज में रखने से खराब हो जाती हैं और उनको खाने से सेहत को भारी नुकसान भी होता है. इसलिए बारिश का मौसम जाते ही फ्रिज के अंदर रखी कुछ चीजों को आपको उनको बाहर निकाल देना चाहिए, इसके साथ ही आपको फ्रिज की डीप क्लीनिंग भी करनी चाहिए. 

 

(PHOTO:Adobe Stocks)
 

  • 2/9

लंबे समय से रखा कटा हुआ फल

फ्रिज में रखे कटे हुए फल कुछ समय बाद अपना स्वाद और ताजगी खोने लगते हैं. अगर कटे फल कई दिनों से फ्रिज में पड़े हैं, तो उन्हें खाने की बजाय बाहर कर दें. खासकर मानसून के बाद फ्रिज की सफाई करते समय ऐसे बचे हुए फलों को जरूर चेक करें.

(PHOTO:AI)

  • 3/9

पुरानी और खुली हुई सब्जियां

फ्रिज में रखी सब्जियां अगर नरम पड़ गई हैं, उन पर चिपचिपापन आ गया है या उनसे अजीब स्मेल आने लगी है, तो उन्हें इस्तेमाल न करें. ऐसी सब्जियों को फ्रिज में रखने से दूसरी चीजों के भी खराब होने का खतरा बढ़ सकता है.
 

(PHOTO:AI)

Advertisement
  • 4/9

कई दिनों पुरानी बची हुई सब्जी-दाल

घर में अक्सर बची हुई दाल या सब्जी को फ्रिज में रख दिया जाता है. लेकिन इन्हें बहुत लंबे समय तक स्टोर करके रखना सही नहीं है. अगर खाना कई दिनों से रखा है, उसकी गंध या रंग बदल गया है, तो उसे फेंक देना ही बेहतर है.

(PHOTO:AI)

  • 5/9

फफूंद लगी ब्रेड और चीजें

मानसून के दौरान नमी ज्यादा होने से ब्रेड जैसी चीजों पर जल्दी फफूंद लग सकती है. अगर ब्रेड के किसी हिस्से पर भी हरे, काले या सफेद धब्बे दिखाई दें, तो सिर्फ खराब हिस्सा काटकर बाकी ब्रेड खाने से बचें.

(PHOTO:AI)
 

  • 6/9

खुला हुआ सॉस और चटनी

फ्रिज के दरवाजे में रखी सॉस, चटनी और डिप की बोतलों को भी चेक करें. अगर उनकी एक्सपायरी निकल चुकी है, कलर या स्मेल बदल गई है या बोतल में फफूंद दिखाई दे रही है, तो उन्हें तुरंत हटा दें.

(PHOTO:AI)
 

Advertisement
  • 7/9

खराब हो चुका पनीर या डेयरी फूड

पनीर और दूसरे जल्दी खराब होने वाले फूड प्रोडक्ट को फ्रिज में रखने के बावजूद उनकी शेल्फ लाइफ सीमित होती है. अगर पनीर से खट्टी या अजीब स्मेल आ रही है, उसकी सतह चिपचिपी हो गई है या कलर बदल गया है, तो उसे इस्तेमाल न करें.

(PHOTO:AI)
 

  • 8/9

पुरानी खुली हुई पैकेजिंग

फ्रिज में रखे खुले पैकेट, आधे इस्तेमाल किए हुए डिप, क्रीम या दूसरी खाने की चीजों की तारीख जरूर देखें. मानसून के बाद फ्रिज साफ करते समय जिन चीजों का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हुआ है, उन्हें छांटकर बाहर करना बेहतर रहता है.

(PHOTO:AI)
 

  • 9/9

फ्रिज की भी करें अच्छी तरह सफाई

सिर्फ खराब चीजें निकालना ही काफी नहीं है. सभी खाने की चीजें बाहर निकालकर फ्रिज की शेल्फ और कोनों को साफ करें. गिरी हुई सब्जी, दाल या सॉस के निशान तुरंत साफ करें और चीजों को ढककर या एयरटाइट डिब्बों में रखें. इससे फ्रिज साफ-सुथरा रहेगा और खाने के खाने होने का जोखिम कम करने में मदद मिलेगी. 

(PHOTO:AI)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement