Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

Most Venomous Snake In India: करैत, कोबरा या रसेल वाइपर... कौन सा सांप सबसे जहरीला? काट ले तो तुरंत करें ये काम

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST
  • 1/7

भारत में सांपों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं और सांप के डसने से हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं. इनमें से कुछ बेहद शांत होती हैं तो कुछ पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकती हैं. देश में होने वाली स्नेक बाइट की ज्यादातर मौतों के लिए मुख्य रूप से 4 सांप जिम्मेदार होते हैं, जिन्हें बिग फोर कहा जाता है. इनमें इंडियन करैत (Indian Krait), स्पेक्टेकल्ड कोबरा (Spectacled Cobra) और रसेल वाइपर (Russell's Viper) भी शामिल हैं. इन तीनों का जहर शरीर पर अलग-अलग तरीके से हमला करता है. इन तीनों सांपों में से कौन सा सांप अधिक खतरनाक है, ये जान लीजिए.

(Photo: ITG)

  • 2/7

इंडियन करैत (Indian Krait): सबसे जहरीला विलेन

अगर जहर की ताकत (Neurotoxicity) की बात करें तो इंडियन करैत इन तीनों में सबसे आगे है. इसका जहर कोबरा से भी कई गुना ज्यादा घातक होता है. इसके डसने पर दर्द नहीं होता, इसलिए सोते हुए इंसान को पता भी नहीं चलता.

(Photo: ITG)
 

  • 3/7

स्पेक्टेकल्ड कोबरा (Spectacled Cobra) - न्यूरोटॉक्सिन का हमला

कोबरा को भारत में नाग भी कहा जाता है. इसका जहर सीधे इंसान के नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है. कोबरा के काटने के बाद धुंधला दिखना, सांस लेने में तकलीफ होना और लकवा (Paralysis) जैसे लक्षण दिखने लगते हैं.

(Photo: ITG)
 

Advertisement
  • 4/7

रसेल वाइपर (Russell's Viper): खून जमाने वाला जहर

रसेल वाइपर का जहर हीमोटोक्सिक (Hemotoxic) होता है. यह सीधे खून और टिश्यूज पर हमला करता है. इसके काटने पर शरीर के अंगों से ब्लीडिंग होने लगती है और तेज दर्द के साथ किडनी फेल होने का सबसे बड़ा खतरा रहता है.

(Photo: ITG)

  • 5/7

सांप काटने पर पहला कदम

सांप के डसने पर सबसे जरूरी है कि मरीज घबराए नहीं. घबराहट के कारण दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे जहर शरीर में बहुत तेजी से फैलने लगता है. मरीज को शांत रखें और सीधा लिटा दें

(Photo: ITG)
 

  • 6/7

घाव के साथ बिल्कुल छेड़छाड़ न करें

अक्सर लोग सांप काटने वाली जगह पर चीरा लगा देते हैं या मुंह से जहर चूसने की कोशिश करते हैं. यह तरीका बेहद खतरनाक है. घाव को साफ कपड़े से ढकें, लेकिन उस पर पट्टी को बहुत ज्यादा कसकर न बांधें.

(Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/7

एकमात्र इलाज - एंटी-स्नेक वेनम (Anti-Snake Venom)

सांप के जहर का एकमात्र वैज्ञानिक और पक्का इलाज एंटी-स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन है. सांप काटने के तुरंत बाद बिना वक्त बर्बाद किए मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल या जिला अस्पताल ले जाएं, जहां यह इलाज मुफ्त मिलता है.

(Photo: ITG)

TOPICS:
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement