Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

'दुर्गा', 'लक्ष्मी'...दीपिका-रणवीर ही नहीं, इन स्टार्स की बेटियों के नाम में बसी है देवी मां की शक्ति

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST
  • 1/13

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण कर दिया है. कपल ने दशहरे के खास मौके पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी बड़ी बेटी दुआ की छोटी बहन का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' रखा गया है. नाम सामने आते ही यह चर्चा में आ गया है. रणवीर और दीपिका ने अपने छोटी बेटी के नाम में देवी का आशीर्वाद जोड़ा है.

बॉलीवुड में दीपिका और रणवीर से पहले भी कई सितारों ने अपनी बेटियों के लिए ऐसे नाम चुने हैं, जिनका रिश्ता देवी-देवताओं, आस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़ा है. आज हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी लाडलियों को ऐसे नाम दे चुके हैं, जिनका रिश्ता मां दुर्गा की शक्ति, देवी के स्वरूप और भारतीय संस्कृति से है. आइए जानते हैं, किन सितारों ने अपनी बेटियों के लिए देवी मां से जुड़े खास नाम चुने हैं.

  • 2/13

दीपिका-रणवीर ने छोटी बेटी का नाम रखा 'देवी'
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के खास मौके पर अपनी दूसरी बेटी की पहली झलक दिखाने के साथ उसका नाम भी दुनिया को बताया. दोनों ने अपनी नन्ही लाडली का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' रखा है. कपल ने सोशल मीडिया पर परिवार की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दीपिका अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए नजर आईं. वहीं, बड़ी बेटी दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार करती दिखीं.

  • 3/13

'देवी' नाम संस्कृत से आया है, जिसका मतलब देवी या दिव्य स्त्री होता है. हिंदू धर्म में देवी को शक्ति, आस्था और ममता का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, कपल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए ये नाम क्यों चुना है.

Advertisement
  • 4/13

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम भी है 'देवी'
दीपिका और रणवीर से पहले एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी अपनी बेटी को 'देवी' नाम दे चुके हैं. दोनों नवंबर 2022 में एक बेटी के माता-पिता बने थे. उन्होंने अपनी लाडली का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा. बिपाशा ने बेटी के नाम के पीछे मां दुर्गा से जुड़ी आस्था को खास वजह बताया था.

  • 5/13

बिपाशा और करण के लिए यह नाम सिर्फ उनकी बेटी की पहचान नहीं, बल्कि मां के आशीर्वाद और दिव्य शक्ति से भी जुड़ा है. संस्कृत में 'देवी' का मतलब ईश्वरीय शक्ति या देवी होता है. यही वजह है कि भारतीय परिवारों में इस नाम को खास धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व दिया जाता है.

  • 6/13

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी 'वामिका' का मां दुर्गा से है कनेक्शन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में बेटी के माता-पिता बने थे. कपल ने अपनी लाडली का नाम 'वामिका' रखा था. यह नाम सुनने में जितना खूबसूरत है, उतना ही खास इसका धार्मिक संबंध भी है. 'वामिका' को मां दुर्गा के नामों में से एक माना जाता है.

Advertisement
  • 7/13

'वामिका' नाम का संबंध भगवान शिव और देवी पार्वती से भी बताया जाता है. 'वामिका' नाम शक्ति, साहस और दिव्य ऊर्जा की भावना से जुड़ा है.

  • 8/13

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने बेटी को दिया 'दिविशा' नाम
टीवी के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने भी अपनी छोटी बेटी के लिए देवी से जुड़ा नाम चुना. दोनों की छोटी बेटी का नाम 'दिविशा' है. इस नाम का अर्थ देवी या दिव्य शक्ति से जुड़ा माना जाता है.

  • 9/13

दिविशा नाम में भारतीय संस्कृति और आस्था की झलक मिलती है. यह नाम उन माता-पिता को पसंद आ सकता है, जो अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम चाहते हैं, जिसका रिश्ता धर्म और आध्यात्मिकता से हो. गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपनी बड़ी बेटी का नाम लियाना रखा था.

Advertisement
  • 10/13

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेटी का नाम 'आदिया'
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'आदिया' रखा है, जो आध्यात्मिक अर्थ रखता है. इसे 'आद्या' भी लिखा जाता है, जो मां दुर्गा के नामों में गिना जाता है.

  • 11/13

'आद्या' नाम का मतलब 'शुरुआत' या 'आदि शक्ति' होता है. हिंदू धर्म में मां दुर्गा को आदिशक्ति कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उन्हें पूरी सृष्टि की मूल शक्ति माना जाता है. यही वजह है कि आद्या नाम का जुड़ाव भारतीय संस्कृति और मां दुर्गा की पूजा से है.

  • 12/13

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक की बेटी 'आराध्या' का नाम भी खास
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी का नाम 'आराध्या' रखा है. यह नाम किसी एक देवी के नाम पर नहीं है, लेकिन इसका संबंध पूजा-पाठ और भगवान के प्रति श्रद्धा से है. संस्कृत से आए इस नाम का मतलब है 'पूजनीय' यानी जिसकी पूजा की जाए.

  • 13/13

आराध्या नाम का अर्थ बेहद खूबसूरत है. यही वजह है कि भारतीय परिवारों में यह नाम काफी पसंद किया जाता है. ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी का नाम भी ऐसे नामों में शामिल है, जो भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़े हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement