Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

मेन गेट पर सांप, एंटीक चीजों से सजा हॉल...दिल्ली में है त्रिपुरा की राजकुमारी का 'शाही महल', अंदर की तस्वीरें देख आंखें रह जाएंगी खुली

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST
  • 1/9

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी राजा, महाराज या राजघराने की राजकुमारी का घर अंदर से कैसा दिखता होगा? अगर नहीं तो आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है. दरअसल, त्रिपुरा के पूर्व राजघराने की राजकुमारी रीता देव वर्मा के दिल्ली वाले घर की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर इसे घर बुलाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इसके इंटीरियर से लेकर रंगों तक सभी कुछ इसे बिल्कुल महल वाला फील दे रही है.

  • 2/9

अगर आपकी शाही ठाठ-बाट, क्लासिक इंटीरियर और बेमिसाल कलाकारी पसंद है, तो राजकुमारी रीता देव वर्मा का दिल्ली स्थित घर आपको जरूर पसंद आएगा. ये सिर्फ एक आलीशान आशियाना नहीं, बल्कि उनकी शाही विरासत, संस्कृति, आस्था और कला के प्रति गहरे लगाव की खूबसूरत झलक भी पेश करता है. सोशल वर्कर और इला ट्रस्ट (Ila Trust) की संस्थापक रीता देव वर्मा ने साल 2023 में आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया (Architectural Digest India) को अपने शानदार घर की सैर कराई थी.

  • 3/9

मेन गेट देखते ही आने लगता है शाही एहसास
मशहूर इंटीरियर डिजाइनर आदिल अहमद द्वारा डिजाइन किया गया यह घर पुराने शाही अंदाज और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. रीता देव वर्मा के घर का एंट्री गेट देखते ही नजरें ठहर जाती हैं. उनके घर का मेन गेट नीले रंग का है. इस खूबसूरत दरवाजे के दोनों ओर सांपों के डिजाइन की कारीगरी की गई है, जिन्हें बुरी नजर से घर की रक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ लगे चारकोल रंग के रॉट-आयरन (लोहे) के दरवाजे पुराने दौर जैसा लुक देते हैं. वहीं टेराजो फ्लोरिंग पूरे एंट्रेंस को और भी खास बनाती है.

Advertisement
  • 4/9

बड़ा हॉल, हर तरफ हरियाली और डेकोरेशन का शानदार टच
घर का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका बहुत बड़ा हॉल है. यहां छत से लटके मॉडर्न मेटल लैंटर्न, रॉट-आयरन की कुर्सियां और बड़े-बड़े प्लांटर्स लगे हैं. ये सभी चीजें पूरे माहौल को बेहद सुकूनभरा बना देते हैं. हॉल की दीवारों पर हल्का हरा रंग किया गया है. वहीं मेहराबदार डिजाइन और आर्ट डेको स्टोन जाली के जरिए प्राकृतिक रोशनी अंदर आती है, जिससे पूरा हॉल खुला-खुला और रोशनी से भरपूर महसूस होता है.

  • 5/9

एंटीक चीजों से सजा है हॉल का हर कोना इस हॉल में कई ऐसी चीजें हैं जो इसकी शाही सुंदरता को और खास बनाती हैं. इनमें रॉट-आयरन कंसोल टेबल, पुराने समय के केरोसिन लैंप, ब्रिटिश कलाकार चार्ली मैकेसी की पसंदीदा सेरिग्राफ्स, असम के कामाख्या मंदिर से लाया गया पीतल का सांप, जिसे सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही हॉल, जयपुर की महारानी गायत्री देवी के खूबसूरत पोर्ट्रेट से भी सजा है. बता दें, महारानी गायत्री देवी, राजकुमारी रीता की बुआ सास लगती थीं.

  • 6/9

डाइनिंग रूम में दिखता है मॉडर्न और रॉयल डिजाइन का मेल
रीता देव वर्मा का डाइनिंग एरिया भी किसी लग्जरी मैगजीन के कवर जैसा नजर आता है. यहां आदिल अहमद द्वारा डिजाइन की गई रॉट-आयरन डाइनिंग टेबल और कुर्सियां रखी गई हैं. कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रिया से लाया गया एक एंजेल पोर्ट्रेट, फ्रेंच कलाकार बर्नार्ड बफे की पेंटिंग्स, खूबसूरत पेंटेड लैंप और रंग-बिरंगा रग लगाया गया है.

Advertisement
  • 7/9

लिविंग रूम में हैं अनमोल यादें और शानदार कलेक्शन
घर का लिविंग रूम सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि भावनात्मक यादों से भी भरा हुआ है. यहां मदर टेरेसा के ऑटोग्राफ वाले निजी पत्र, उनके पोर्ट्रेट और रीता देव वर्मा की उनके साथ खिंचवाई गई तस्वीरें रखी गई हैं. इसके अलावा यहां एक दुर्लभ लालीक (Lalique) ग्लास ट्रॉफी भी मौजूद है. कमरे में फायरप्लेस के दोनों ओर मॉडर्न विंग चेयर्स रखी गई हैं. कॉफी टेबल और मेंटलपीस पर एंटीक इमारी (Imari) और सत्सुमा (Satsuma) पोर्सिलेन का कलेक्शन सजाया गया है. साथ ही खूबसूरत क्राइसेंथेमम (गुलदाउदी) के फूल पूरे कमरे में ताजगी भर देते हैं.

  • 8/9

बेडरूम में सुकून, रोशनी और सादगी का खूबसूरत मेल
रीता देव वर्मा का बेडरूम नेचुरल रोशनी से भरा रहता है. यहां गहरे कैलामाइन रंग की हैंड-प्रिंटेड कॉटन बेडशीट और कुशन लगे हैं, जो उसे शानदार फील देते हैं. फ्लोरल प्रिंट वाली कंफर्टेबल आर्मचेयर, पीतल की लाइट फिटिंग्स, बाहर हरियाली दिखाने वाली प्यारी खिड़की, खूबसूरत आर्टवर्क और किताबों से भरी बुकशेल्फ इस कमरे को बेहद शांत और अट्रैक्टिव बनाते हैं.

  • 9/9

बेडरूम का एक कोना रीता देव वर्मा की आध्यात्मिक सोच को दिखाता है. उनके बेडरूम के एक कोने में अलग-अलग धर्मों से जुड़े प्रतीक, मूर्तियां, ताबीज और मशहूर फोटोग्राफर प्रभुद्ध दासगुप्ता द्वारा खींची गई The Madonna की बड़ी तस्वीर रखी गई है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement