Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

Worst Vegetables for Monsoon: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा! जानें क्या खाएं?

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST
  • 1/7

Worst Vegetables for Monsoon: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली तो लाता है, लेकिन इस दौरान खानपान में थोड़ी-सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है. मानसून में बढ़ी हुई नमी के कारण कुछ सब्जियों में कीड़े, बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस मौसम में किन सब्जियों से दूरी बनानी चाहिए और उनकी जगह कौन-सी सब्जियां खाना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद रहेगा.

(PHOTO:AI)

  • 2/7

पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां

मानसून में पालक, मेथी, सरसों और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में नमी अधिक होने के कारण मिट्टी, बैक्टीरिया और छोटे कीड़े छिपे हो सकते हैं. इन्हें अच्छी तरह धोए बिना खाने से पेट खराब होने, फूड पॉइजनिंग और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. 
 

  • 3/7

बैंगन

बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है. बाहर से ताजा दिखने वाला बैंगन अंदर से खराब या कीड़ों से भरा हो सकता है. ऐसे बैंगन का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए खरीदने से पहले इसे अच्छी तरह जांच लें.
 

Advertisement
  • 4/7

पत्तागोभी

पत्तागोभी की परतों के बीच बारिश के मौसम में छोटे कीड़े, अंडे और गंदगी आसानी से छिप जाती है. अगर इसे अच्छी तरह साफ किए बिना पकाया जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. 
 

  • 5/7

फूलगोभी

फूलगोभी के फूलों के बीच कीड़े और गंदगी छिपने की संभावना बारिश में ज्यादा रहती है. कई बार धोने से भी ये पूरी तरह साफ नहीं होते. इसलिए मानसून में फूलगोभी खरीदते समय उसकी क्वालिटी जरूर चेक करें और पकाने से पहले नमक वाले पानी में भिगोकर साफ करें.
 

  • 6/7

मशरूम

मशरूम में प्राकृतिक रूप से नमी अधिक होती है और बारिश के मौसम में यह जल्दी खराब हो सकता है. अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. इसलिए केवल ताजा खरीदा गया मशरूम ही खाएं.
 

Advertisement
  • 7/7

इनकी बजाय इस मौसम में कुछ सब्जियां अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए. जो इस मौसम में हमारी सेहत के लिए भी सही होती हैं. 

लौकी

मानसून में लौकी एक हल्की, आसानी से पचने वाली और पानी से भरपूर सब्जी है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं डालती. ताजी और बिना कड़वाहट वाली लौकी चुनें और हमेशा स्वाद चखकर ही पकाएं.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement