Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

चांदी के दरवाजों से पत्थर की नक्काशी तक... नीता अंबानी ने VIDEO में दिखाया एंटीलिया का सबसे खास हिस्सा, हर कोना है देखने लायक

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • 1/10

मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. 27 मंजिलों और लगभग 49 कमरों वाले इस घर में सभी तरह की लग्जरी मौजूद है, जो इसे किसी महल जैसा लुक देती हैं. लेकिन इसकी असली खूबसूरती सिर्फ इसकी कीमत और इसके अंदर लगीं कीमती चीजें नहीं, बल्कि इसकी संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता है. एंटीलिया को अंदर से देखने का क्रेज हर किसी को रहता है. हाल ही में लोगों की ये इच्छा पूरी हुई और खुद नीता अंबानी ने अपने महल जैसे घर का सबसे खास कोना लोगों को दिखाया.

  • 2/10

हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट स्मौरव रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नीता अंबानी एंटीलिया के मंदिर में दर्शन करतीं और कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आईं. नीता अंबानी को एंटीलिया के सबसे खास हिस्से में घूमते देखा गया. कृष्ण-इंस्पायर्ड साड़ी पहने नीता ने सिर्फ अपना रॉयल लुक ही नहीं दिखाया, बल्कि एंटीलिया का वो हिस्सा भी दिखाया, जहां भारतीय कला, भक्ति और लग्जरी का अनोखा मेल देखने को मिलता है. हर दीवार, हर पेंटिंग और हर कोना अपनी अलग कहानी कहता नजर आया.

  • 3/10

सबसे पहले दिखा एंटीलिया का भव्य मंदिर 
वीडियो की शुरुआत एंटीलिया के पूजा घर से होती है. जहां बड़े-बड़े चांदी के नक्काशीदार दरवाजों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की बहुत बड़ी तस्वीर लगी हुई है. भगवान कृष्ण की तस्वीर को फूलों की माला से सजाया गया है. मंदिर के अंदर सफेद संगमरमर का फर्श, बहुत बड़ा झूमर लगा है, जो वहां के माहौल इस जगह को बेहद दिव्य बना रहा है.

Advertisement
  • 4/10

संगमरमर की नक्काशी ने खींचा ध्यान
एंटीलिया के पूरे इंटीरियर में सफेद संगमरमर का बहुत ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है. घर की दीवारों और थंब्स पर बारीक नक्काशी की गई है, जिससे नीता अंबानी का घर किसी शाही महल जैसा लगता है. फर्श पर भी आकर्षक मार्बल डिजाइन नजर आ रहा है, जो घर की भव्यता को और बढ़ा रहा  है.

  • 5/10

कमल और राधा-कृष्ण वाली बड़ी पेंटिंग ने लूटी लाइमलाइट  
वीडियो में एक बड़ी दीवार पर कमल के फूलों से सजी खूबसूरत पेटिंग लगी दिखाई दे रही है. इसके बीचों-बीच राधा-कृष्ण की तस्वीर बनी है. पूरे पैनल में कमल के पत्ते, फूल और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो वहां के माहौल को शांत और आध्यात्मिक एहसास दे रहे हैं. इसी पेंटिंग के सामने नीता अंबानी बैठकर कैमरे के लिए पोज देती नजर आती हैं.

  • 6/10

शाही फर्नीचर में दिखी क्लासिक लग्जरी
इस हिस्से में सिल्वर फिनिश वाला सोफा भी रखा नजर आ रहा है. इसका डिजाइन बहुत ही क्लासिक है. सोफे के दोनों तरफ ब्राइट ऑरेंज और पिंक कलर के गोल कुशंस रखे गए हैं, जो लाइट कलर के इंटीरियर में खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ रहे हैं. वहीं नक्काशीदार आर्मरेस्ट और क्लासिक डिजाइन पूरे कमरे को रॉयल टच देते हैं.

Advertisement
  • 7/10

दीवारों पर सजी भारतीय कला ने बढ़ाई घर की खूबसूरती
वीडियो में एक और दीवार पर बड़े-बड़े फ्रेम में रंग-बिरंगी पेंटिंग्स लगी नजर आ रही हैं. इनमें भगवान श्रीकृष्ण, गाय और भारतीय लोक जीवन से जुड़े सीन दिखाई दे रहे हैं. इन पेंटिंग्स में भारतीय विरासत और कला साफ नजर आ रही थी.

  • 8/10

मॉडर्न इंटीरियर और रॉयल दरवाजे ने खींचा ध्यान
एंटीलिया के इस हिस्से में सफेद दीवारों और चमकदार फर्श के साथ मॉडर्न और लग्जरी इंटीरियर नजर आया. वहीं, सिल्वर डिजाइन से सजा बड़ा लकड़ी का दरवाजा एंटीलिया की स्पेस को रॉयल टच दे रहा था.

  • 9/10

कृष्ण-इंस्पायर्ड साड़ी ने पूरा किया माहौल

घर के खूबसूरत इंटीरियर के बीच नीता अंबानी का लुक भी चर्चा का विषय बना. उन्होंने आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर भगवान श्रीकृष्ण, गाय और कमल के मोटिफ्स बने नजर आ रहे थे.

Advertisement
  • 10/10

फूलों से सजे जूड़े में लगीं खूबसूरत

नीता अंबानी ने अपने लुक को डायमंड जूलरी के साथ पेयर किया. उन्होंने अपने बालों को बन बनाया हुआ था. उनके बन को ताजे गुलाब के फूलों से सजाया गया था. उनका मेकअप बहुत ही सिंपल था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement