Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

150 IVF इंजेक्शन का दर्द झेलकर मां बनीं आलिया की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन, घर आईं Twins बेटियां, रखे प्यारे नाम

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का रंजन और एक्टर आदित्य सील के घर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल अब जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गए हैं. दोनों ने 23 अगस्त 2026 को अपनी नन्ही परियों का दुनिया में स्वागत किया. इस खास खबर को कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से पोस्ट के जरिए शेयर किया और अपनी बेटियों के नाम भी रिवील किए.

  • 2/9

दोनों ने अपनी नन्ही राजकुमारियों को ना केवल आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल के हिसाब से छोटे, बल्कि बेहद मीनिंगफुल नाम दिए. उन्होंने बेटियों का नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा है. दोनों नाम छोटे, प्यारे होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत अर्थ भी रखते हैं. 

  • 3/9

अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. कपल ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों का जन्म 23 अगस्त को हुआ है. बेटियों के नाम बताते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी 'सनशाइन्स' उनकी जिंदगी को रोशन करने के लिए आ गई हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में बेटियों के लिए प्यार और आभार भी जताया.

Advertisement
  • 4/9

कपल ने बेटियों की तस्वीर शेयर करने के बजाय एक खूबसूरत अनाउंसमेंट कार्ड पोस्ट किया, जिसमें दो बच्चियां गार्डन और फूलों के बीच दिख रही हैं. तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है. इस पर अनुष्का और आदित्य की दोनों बेटियों के नाम भी लिखे हुए हैं.

  • 5/9

आदित्य और अनुष्का ने अपनी एक बेटी का नाम, वीरा रंजन सील रखा है. ये नाम की संस्कृत से जुड़ा बताया जा रहा है. इसका अर्थ बहादुर, वीर, साहसी और पराक्रमी बताया जाता है. कुछ जगहों पर इसका मतलब 'हीरो' या 'बहादुर महिला' से भी जोड़ा गया है. यानी ये नाम हिम्मत और ताकत का प्रतीक माना जाता है.

  • 6/9

वहीं उन्होंने दूसरी बेटी को माही रंजन सील नाम दिया है. ये नाम संस्कृत और भारतीय मूल का माना जाता है. इसका एक अर्थ धरती या पृथ्वी बताया जाता है. कईं जगहों पर माही को 'महान धरती' और पृथ्वी से जुड़े अर्थों से भी जोड़ा गया है.

Advertisement
  • 7/9

यानी एक बेटी का नाम जहां हिम्मत और वीरता को दर्शाता है, वहीं दूसरी का नाम धरती और प्रकृति से जुड़ा है. हालांकि, अनुष्का और आदित्य ने अभी तक ये नहीं बताया है कि इन दोनों नामों को चुनने के पीछे उनकी कोई खास निजी वजह या कहानी है.

  • 8/9

अनुष्का रंजन 35 साल की उम्र में बेटियों की मां बनी हैं. उनके और आदित्य के लिए ये खुशी इसलिए भी खास है क्योंकि पैरेंट्स बनने तक का उनका सफर आसान नहीं था. अनुष्का ने इस साल अपनी IVF जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि इस दौरान उन्हें शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों से गुजरना पड़ा. उन्होंने करीब 150 इंजेक्शन लेने की बात भी बताई थी और इस मुश्किल दौर में पति आदित्य और परिवार के सपोर्ट का जिक्र किया था. 

यानी अनुष्का और आदित्य IVF के जरिए माता-पिता बने हैं. 

  • 9/9

अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में शादी रचाई थी. दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में एक इवेंट के दौरान हुई थी. दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और करीब चार साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली. अब शादी के लगभग 5 साल बाद कपल ने जिंदगी में पैरेंटहुड के नए अध्याय की शुरुआत की है.

अनुष्का रंजन की बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारों से अच्छी बॉन्डिंग है. वो आलिया भट्ट की भी करीबी दोस्त मानी जाती हैं. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement