Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

चांदी के झूले में विराजे कान्हा, बांधनी साड़ी में 'मां यशोदा बनीं नीता अंबानी! एंटीलिया की जन्माष्टमी की भव्य झलक आई सामने; PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST
  • 1/11

इस बार पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार 4 और 5 सितंबर को मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी का त्योहार आते ही हर तरफ कान्हा के जन्म की खुशियां नजर आने लगती हैं. घरों से लेकर बड़े-बड़े मंदिरों तक भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत की तैयारियां होती हैं. मुंबई में मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया में इस बार जन्माष्टमी का नजारा कुछ ऐसा ही रहा. एंटीलिया से जन्माष्टमी की वायरल तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल हो गया है. पूरा एंटीलिया फूलों, मटकियों और झूलों से किसी ब्रज के घर जैसा खूबसूरत सजा नजर आया. वहीं नीता अंबानी भी इस खास मौके पर पूरी तरह कृष्ण भक्ति में रंगी नजर आईं.

  • 2/11

इंस्टाग्राम पर वायरल होती एंटीलिया की वीडियो में नीता अंबानी ने ऐसा ट्रेडिशनल गुजराती लुक अपनाया, जिसमें उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी भक्ति भी साफ दिखाई दी. एक्वा-ब्लू बांधनी साड़ी, बेशकीमती हीरे, गुलाबी फूलों का गजरा और ट्रेडिशनल मेकअप में वो बिल्कुल 'मां यशोदा'  की तरह सजी नजर आ रही हैं. सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट रितिका कदम और मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने उनके इस लुक को कंप्लीट किया.

  • 3/11

चांदी के झूले में विराजे 'बाल गोपाल'
जन्माष्टमी के लिए एंटीलिया को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था. जहां एक तरफ बाल गोपाल के लिए एक शानदार नक्काशीदार चांदी का झूला तैयार किया गया, जिसमें कान्हा विराजमान नजर आए. झूले के पीछे कमल के फूलों पर बैठे नन्हे कान्हा की खूबसूरत पचकारी यानी मोजेक आर्ट बनाई गई थी, जो पूरे पूजा स्थल की डेकोरेशन को और भी शानदार बना रही थी.

Advertisement
  • 4/11

फूलों से सजा एंटीलिया
एंटीलिया में एक जगह पर खूबसूरत झांकी सजाई गई थी. जिसे सजाने के लिए गुलाबी और सफेद रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल किया गया था. कहीं फूलों की झालरें नजर आईं तो कहीं मोतियों और धागों से बनी डेकोरेशन ने मंदिर की खूबसूरती बढ़ाई. फूलों से सजी माखन की मटकियां, गाय माता और भगवान कृष्ण की मूर्ति भी इस डेकोरेशन का खास हिस्सा थीं, जो सीधे कृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिला रही थीं.

  • 5/11

गौमाता की प्रतिमा को सहलाती दिखीं नीता अंबानी
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में नीता अंबानी का भक्तिभाव भी देखने को मिला. वो गौ माता की सुंदर प्रतिमा को बड़े प्यार से सहलाती नजर आ रही हैं. वहीं उन्होंने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर फूलों की माला भी चढ़ाई.

  • 6/11

एंटीलिया के सफेद संगमरमर से बने मुख्य मंदिर में लगी राधा-कृष्ण की खूबसूरत और भव्य मूर्तियां भी नजर आईं. इन मूर्तियों को सुनहरी जरदोजी वर्क वाली खूबसूरत पोशाक पहनाई गई थी. पूरा मंदिर परिसर फूलों और डेकोरेटिव सजावट के बीच बेहद दिव्य नजर आ रहा था.

Advertisement
  • 7/11

एक्वा-ब्लू बांधनी साड़ी में दिखा गुजराती अंदाज
अब बात करें नीता अंबानी के लुक की तो इस बार उन्होंने बेहद खूबसूरत एक्वा-ब्लू यानी समुद्री नीले रंग की ट्रेडिशनल बांधनी साड़ी पहनी थी. उनकी इस साड़ी पर बारीक बांधनी प्रिंट के साथ गोल्डन जरी और जरदोजी का काम किया गया था. साड़ी पर गुलाबी रंग के हाइलाइट्स इसे और खूबसूरत बना रहे थे.

साड़ी के पल्लू पर गुलाबी, हरे और नीले रंग के टसल्स लगे थे, जो चलते वक्त साड़ी को खास लुक दे रहे थे. नीता अंबानी ने साड़ी को ट्रेडिशनल गुजराती पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया था.

  • 8/11

इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाफ-स्लीव ब्लाउज पहना था. ब्लाउज पर स्कूप नेकलाइन के साथ गोटा-पत्ती और सेक्विन एंब्रॉयडरी की गई थी. पूरा आउटफिट ट्रेडिशनल होने के साथ काफी रॉयल भी लग रहा था.

  • 9/11

गले में पिंक डायमंड वाला हैवी नेकपीस
नीता अंबानी के लुक की सबसे खास चीजों में उनकी जूलरी भी शामिल रही. उन्होंने गले में एक भारी डायमंड नेकलेस पहना था, जिसमें पिंक डायमंड्स चमाचमा रहे थे.  

नेकलेस के साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड इयररिंग्स पहने. हाथों में हीरे और माणिक से सजे कंगन और स्टेटमेंट रिंग्स उनके लुक को और रॉयल बना रहे थे. बालों में लगाया गया डायमंड हेयर एक्सेसरी भी सुंदर लग रही थीं. ट्रेडिशनल साड़ी के साथ इतनी शानदार जूलरी ने उनके पूरे लुक को एक रॉयल टच दिया.

Advertisement
  • 10/11

नीता अंबानी के हेयरस्टाइल की जिम्मेदारी सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट रितिका कदम ने संभाली. उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ लो-बन में बांधा और इसे ताजे गुलाबी फूलों से सजाया. फूलों से सजा ये हेयरस्टाइल उनके गुजराती लुक के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था.

  • 11/11

एंटीलिया की जन्माष्टमी की सामने आई तस्वीरों में एक तरफ जहां भव्य डेकोरेशन और चांदी के झूले ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी तरफ मां यशोदा की तरह सजीं नीता अंबानी का अवतार भी चर्चा में रहा. बांधनी साड़ी से लेकर गुलाबी गजरे और डायमंड जूलरी तक, उनके लुक में गुजराती ट्रेडिशन और रॉयल अंदाज का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

सबसे खास बात ये रही कि इस पूरे लुक में ग्लैमर के साथ कृष्ण भक्ति का रंग भी साफ नजर आया. यही वजह है कि एंटीलिया की जन्माष्टमी की ये झलकियां सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement