भगवंत मान के OSD से जुड़े ठिकानों पर CBI रेड, केजरीवाल बोले- BJP बौखला गई है

CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी राजबीर घुम्मन के ठिकानों पर छापा मारा है. CBI ने इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली है. सीबीआई की इस कार्रवाई पर सीएम मान ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावों से पहले उनके खिलाफ एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है.

Advertisement
CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. (Photo- ITGD) CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. (Photo- ITGD)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) राजबीर घुम्मन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर समेत कई ठिकानों पर ये कार्रवाई की है. 

बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक आदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय में भ्रष्टाचार के नेक्सास की जांच के आदेश दिए गए थे. इसी के बाह सीबीआई ने छापेमारी की है और इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत FIR भी दर्ज कर ली है.

Advertisement

CBI की छापेमारी के बाद राज्य में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, 'बीजेपी ने पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. मेरे कैंप ऑफिस पर सीबीआई की रेड कराई गई है.'

'बीजेपी पूरी तरह बौखला गई'

मान ने आगे कहा, 'अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और मुझे बदनाम किया जा सके. जनता से मिल रहे अपार प्यार को देखकर बीजेपी पूरी तरह बौखला गई है.'

'हमेशा पंजाबियों के साथ नाइंसाफी की'

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड बीजेपी की बौखलाहट का साफ नतीजा है. जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है, उसने हमेशा पंजाबियों के साथ नाइंसाफी की है- चाहे वो किसान आंदोलन हो, पानी का मुद्दा हो या पंजाब यूनिवर्सिटी का मामला हो. अब वो एक चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘पंजाब और पंजाबियों की भलाई प्राथमिकता’, भगवंत मान ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर भी बरसे

केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी चुनाव लड़कर पंजाब नहीं जीत सकती, इसलिए वो ईडी और सीबीआई के सहारे मैदान में उतरना चाहती है. लेकिन राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है और वो सीबीआई की इन रेडों का करारा जवाब आने वाले चुनावों में भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जिताकर और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »