चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग! दोनों सदनों में सौंपे गए नोटिस पर 193 सांसदों के हस्ताक्षर

विपक्षी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. विपक्ष ने दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश करने के लिए जरूरी आंकड़ों को पार कर लिया है.

Advertisement
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष (File Photo- PTI) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष (File Photo- PTI)

मौसमी सिंह / पीयूष मिश्रा / ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का नोटिस संसद के दोनों सदनों में सौंप दिया है. इस नोटिस पर लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. नियमों के मुताबिक लोकसभा में नोटिस के लिए कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के समर्थन की जरूरत होती है. विपक्ष ने अब तक कुल 193 हस्ताक्षर जुटाकर यह जरूरी आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है.

Advertisement

लोकसभा सचिवालय को CEC के खिलाफ TMC का नोटिस मिल चुका है. नोटिस की जांच-पड़ताल की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. CEC के खिलाफ कई आरोप भी लगाए गए हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया गया है. यह नोटिस आधिकारिक रूप से कल यानी शनिवार को पेश किया जाएगा. इसके लिए नोटिस के दो अलग-अलग सेट तैयार किए गए हैं. 

विपक्षी सांसदों का यह कदम बजट सत्र के दौरान चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या आरोप लगे हैं?

नोटिस में बिहार में SIR को संभालने का तरीका.
मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया गया.
राजनीतिक दलों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया, दुर्व्यवहार साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी! विपक्ष के 193 सांसदों ने नोटिस पर किए साइन

Advertisement

दोनों सदनों में जुटाया भारी समर्थन

विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए बड़ी संख्या में सांसदों का समर्थन जुटाया है. लोकसभा से जहां 130 सांसदों ने नोटिस पर दस्तखत किए हैं, वहीं राज्यसभा से 63 सांसदों ने अपनी सहमति दी है. यह संख्या बल संवैधानिक रूप से नोटिस देने के लिए जरूरी न्यूनतम सीमा से काफी ज्यादा है. विपक्षी दल इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: एक चरण में मतदान पर विचार करेगा चुनाव आयोग, CEC ने की तैयारियों की समीक्षा

तैयार किए गए नोटिस के दो सेट

संसदीय प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए विपक्ष ने दो अलग-अलग सेटों में नोटिस तैयार किए हैं. पहला सेट लोकसभा के लिए है, जिसमें 100 सांसदों की जरूरत के मुकाबले 130 हस्ताक्षर हैं. दूसरा सेट राज्यसभा के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 50 सांसदों की जरूरत के मुकाबले 63 सांसदों ने साथ दिया है. अब यह मामला संसद की कार्यवाही का हिस्सा बनने की ओर तैयार है. विपक्ष कल यह नोटिस सर्व करने की तैयारी में है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement