'लोग BJP से थक चुके हैं', बांकीपुर पर प्रियंका का तंज, गिरिराज बोले- ज्यादा खुश न हों

बांकीपुर-दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोग भाजपा से थक चुके हैं, गिरिराज सिंह ने नतीजे स्वीकार करते हुए ज्यादा खुश न होने की सलाह दी, और डिंपल यादव ने इन्हें बहुत अच्छे नतीजे बताते हुए जनता के आक्रोश की बात कही. उपेन्द्र कुशवाहा ने इसे चौंकाने वाला परिणाम बताया, जबकि जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने जनता में इस बात की चर्चा, गुस्से और नाराजगी का जिक्र किया कि वोट किसी के नाम पर पड़ते हैं और बीच में पार्टी बदला-बदली कर देती है.

Advertisement
प्रियंका गांधी के अलावा डिंपल यादव ने भी बांकीपुर के नतीजे पर प्रतिक्रिया दी. (File Photo/PTI) प्रियंका गांधी के अलावा डिंपल यादव ने भी बांकीपुर के नतीजे पर प्रतिक्रिया दी. (File Photo/PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में बीजेपी को लगे झटके के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे गढ़ में सेंध लगाई, जबकि दतिया में भी कांग्रेस ने बीजेपी को मात दी. नतीजों के बाद विपक्ष ने इसे बीजेपी के खिलाफ जनता के बदलते मूड का संकेत बताया, वहीं बीजेपी ने इसे महज उपचुनाव का नतीजा बताते हुए ज्यादा उत्साहित नहीं होने की नसीहत दी.

Advertisement

दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "साफ दिख रहा है कि लोग भाजपा से थक चुके हैं, ऊब चुके हैं, समझ रहे हैं कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है. ये शुरुआत है."

यह भी पढ़ें: 'वो होते तो नतीजा कुछ और होता', बांकीपुर की हार पर अनंत सिंह को याद आए नीतीश कुमार

सपा सांसद डिंपल यादव ने भी उपचुनाव के नतीजों को अच्छा बताया. उन्होंने कहा, "बहुत ही अच्छे नतीजे हैं. ये उपचुनाव था और उत्तर प्रदेश के आम चुनाव होंगे. उसमें अलग परिस्थितियां हो सकती हैं. ऐसा हो सकता है कि इससे भी अच्छी परिस्थितियां हों. पार्टी के तौर पर हम पूरी तैयारी कर रहे हैं." बांकीपुर के नतीजे पर उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि लोगों में कितना आक्रोश है और लोग सरकार से पस्त हैं.

Advertisement

गिरिराज सिंह बोले- नतीजे से ज्यादा खुश न हों

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी की हार स्वीकार करते हुए विपक्ष को ज्यादा उत्साहित नहीं होने की सलाह दी. उन्होंने कहा, "हम परिणाम को स्वीकार करते हैं लेकिन इससे किसी को बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है." उन्होंने 2009 के उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में 17 सीटों पर उपचुनाव लड़ा था और 12 सीटें हार गई थी, लेकिन 2010 में बिहार में 89 फीसदी स्ट्राइक रेट से जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा कि इसलिए लोग इन नतीजों से बहुत खुश न हों.

उपेंद्र कुशवाहा बोले- परिणाम थोड़ा अचंभित करने वाला

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बांकीपुर के नतीजे को थोड़ा अचंभित करने वाला बताया. उन्होंने कहा, "हार-जीत लोकतंत्र में बड़ी चीज नहीं है. कभी हार, कभी जीत होती है. वहां की जनता का जो निर्णय हुआ, वो हमारे सिर आंखों पर है." उन्होंने कहा कि अब समीक्षा करने की जरूरत है कि ऐसी स्थिति क्यों बनी.

यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर में लूट और छात्रों पर लाठीचार्ज से जनता नाखुश', बांकीपुर में हारी बीजेपी तो संजय राउत ने कसा तंज

अनंत सिंह बोले- जनता में नीतीश कुमार को हटाने को लेकर गुस्सा

Advertisement

जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में कोई नेता न जीतता है, न हारता है, बल्कि जनता जिसे जिताती है वही जीतता है. नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर उन्होंने कहा कि जनता के बीच चर्चा है कि लोगों ने नीतीश कुमार को वोट दिया, लेकिन बीच में उन्हें हटा दिया गया.

अनंत सिंह ने कहा, "इस बात में दम नहीं है. वो अपनी योजना से हटे हैं, मगर जनता के बीच चर्चा है कि उन्हें हटा दिया गया. अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां यही हाल होगा." उन्होंने कहा कि जनता में इस बात को लेकर गुस्सा है कि लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम पर वोट दिया और बाद में बदलाव कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »