मुंबई में गणेशोत्सव का जश्न अपने पीक पर है. हर साल की तरह इस बार भी भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति विराजे.
बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे.
सलमान खान, चंकी पांडे, रोहित शेट्टी और पूनम ढिल्लों जैसे तमाम सितारों ने आशीष शेलार के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया.
सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड सितारों से सजी महफिल में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.
सूर्यकुमार यादव को आशीष शेलार के घर पर देखकर पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे.
कैमरा देखकर सूर्यकुमार शरमाते दिखे. वो पिंक कलर का कुर्ता पायजाम पहन बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. उनके चेहरे पर अलग चमक और खुशी दिखी.
बॉलीवुड सेलेब्स और किक्रेटर्स का एक अलग फैन बेस है. जब भी दोनों साथ आते हैं. इनकी एक झलक पाने को चाहने वालों की भीड़ उमड़ आती है.
गणपति उत्सव में अपने चहेते सितारों और सूर्यकुमार यादव को साथ देखकर इनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है.
All Photos: Vinod Singh