Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'मुझे वो हॉट लगती है', 24 साल बड़ी हसीना संग शादी करेगा एक्टर? इंटीमेट Liplock फोटोज पर बवाल, दिया जवाब

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST
  • 1/13

एक्टर, मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार सौरब बेदी इन दिनों हेटर्स के निशाने पर हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 
 

  • 2/13

दरअसल, सौरब बेदी ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला संग कुछ इंटीमेट तस्वीरें शेयर करके रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की. किसी फोटो में वो डेलनाज को लिपलॉक करते हुए नजर आए, तो किसी फोटो में दोनों एक दूजे की बांहों में कोजी होते दिखे. 

  • 3/13

डेलनाज दारूवाला संग सौरब की इंटीमेट फोटोज सामने आते ही आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गईं, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. 
 

Advertisement
  • 4/13

सौरब बेदी 31 साल के हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेलनाज दारूवाला उनसे उम्र में करीब 24 साल बड़ी हैं. 24 साल के एज गैप पर भी दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग उन्हें मां-बेटा बता रहे हैं. 

  • 5/13

ट्रोलिंग के बीच सौरब ने डेलनाज संग अपनी इंटीमेट तस्वीरें डिलीट कर दीं. अब उन्होंने एज गैप पर  भी चुप्पी तोड़ी है. वहीं, निहारिका तिवारी संग ब्रेकअप के 1 महीने बाद ही डेलनास संग इंटीमेट तस्वीरें शेयर करने पर भी सौरब ने सफाई दी है. 

  • 6/13

सौरब ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर पोस्ट शेयर करके डेलनाज संग एज गैप पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा- अगर तुम एज गैप की बात कर रहे हो न भाई, तो मुझे वो बहुत सुंदर लगती है.
 

Advertisement
  • 7/13

'मुझे वो बहुत हॉट लगती है. मेरे लिए वो सुंदर भी है, हॉट भी है और मेरे लिए वो सब कुछ है भाई. मैंने आज तक उससे ज्यादा सुंदर लड़की नहीं देखी.' 

  • 8/13

उन्होंने यह भी कहा कि वो अकेले ऐसे इंसान नहीं हैं, जिन्हें अपने से बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद हैं. वो बोले- मैं अकेला लड़का नहीं हूं, जिसे अपने से बड़ी लड़कियां पसंद हैं.
 

  • 9/13

'मैं उससे शादी भी कर लूंगा. उसे ब्याह कर भी ले आऊंगा. जब मेरे घरवालों को मेरे मां-बाप को दिक्कत नहीं है तो आपको क्या परेशानी है.' 

Advertisement
  • 10/13

सौरब ने अब ये भी बताया कि उन्होंने डेलनाज संग अपनी फोटो डिलीट नहीं की हैं, बल्कि तस्वीरों को आर्काइव किया है, क्योंकि ऑनलाइन डेलनाज को ट्रोल किया जा रहा था. लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है.

  • 11/13

सौरब ने ये भी कहा कि वो जब चाहें फोटो वापस ला सकते हैं. वो बोले- मुझे नहीं फर्क पड़ता, मैं वापस डाल दूंगा अभी. 

  • 12/13

वहीं, निहारिका तिवारी संग ब्रेकअप अनाउंसमेंट के करीब 1 महीने बाद डेलनाज दारूवाला संग इंटीमेट फोटोज शेयर करने पर सौरब ने कहा कि उनपर निहारिका को चीट करने के आरोप लग रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. 

  • 13/13

सौरब ने कहा कि वो और निहारिका रिश्ते में नहीं थे. वो बस साथ रहने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन जब उनकी साथ में जमी नहीं, तो फिर उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया है. 

(Photo: Instagram/@sorabbedi) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement