फेमस यूट्यूबर और एक्टर मिस्टर फैजू अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं. मक्का-मदीना में सादगी से निकाह करने के बाद फैजू ने मुंबई में रिसेप्शन की पार्टी रखी.
रिसेप्शन सेरेमनी से फैजू ने अब अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं. फैजू अपनी नई नवेली दुल्हन संग रोमांटिक होते नजर आए.
तस्वीरों में फैजू पत्नी तान्या का हाथ थामे उनके प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. फैजू ने नई दुल्हन को बांहों में लेकर कई रोमांटिक पोज भी दिए.
रिसेप्शन की एक तस्वीर में फैजू पत्नी तान्या के कदमों में बैठकर उन्हें प्यार से निहारते दिखे. फैजू और तान्या की जोड़ी लोगों का दिल जीत रही है.
इस तस्वीर में फैजू अपनी दुल्हनिया के कानों में कुछ कहते नजर आ रहे हैं, जबकि तान्या शरमाती हुई देखी जा सकती हैं.
वेडिंग रिसेप्शन की इस फोटो में फैजू दुल्हन तान्या के बाल संवारते हुए दिखाई दिए. वो प्यार भरी नजरों से दुल्हन को निहारते हुए नजर आ रहे हैं.
लाल जोड़े में दुल्हन बनीं तान्या किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. तान्या की वेडिंग ड्रेस पर हैवी एम्ब्रॉडरी हुई है.
तान्या ने अपने ब्राइडल लुक में मल्टी लेयर नेकलेस, नथनी, झुमके पहनकर कंप्लीट किया. वो माथे पर टीका लगाए हुए भी दिखाई दीं
वहीं इंडोवेस्टर्न शेरवानी में मिस्टर फैजू भी जंच रहे हैं. शादी की तस्वीरों में वो बिल्कुल रॉयल कपल लग रहे हैं. फैंस और सेलेब्स से उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं.
(Photo: Instagram/@mr_faisu_07)