Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

Sourav Joshi Net Worth: करोड़ों की गाड़ियों का मालिक, इंडिया का नंबर-1 व्लॉगर, कौन है ये जेन जी यूट्यूबर!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST
  • 1/9

आज का जेन जी सिर्फ कॉर्पोरेट लाइफ, डॉक्टर-इंजीनीयर और दुकान पर बैठकर सिर्फ पैसा नहीं कमाना चाहता है. जेन जी आज एक से ज्यादा इनकम सोर्स चाहते हैं और अलग-अलग फील्ड में अपने पसंद के हिसाब से काम कर रहे हैं. जेन जी के पास अब पैसे कमान के बहुत से जरिए है, फिर चाहे वो इंस्टाग्राम पर रील बनाकर कमाए या यूट्यूब पर व्लॉगिंग करके. इन्हीं व्लॉगर्स में से एक है सौरव जोशी, जो इंडिया के नंबर-1 व्लॉगर हैं और जेन जी भी हैं. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)
 

  • 2/9

स्ट्रगल्स से भरा सौरव जोशी का बचपन

सौरव जोशी भारत के जाने-माने करोड़पति यूट्यूबर्स में से एक हैं. सौरव बागेश्वर उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उनकी परवरिश एक मिडल-क्लास फैमिली में हुई. घर चलाने के लिए सौरव के पित हरिंदर जोशी दिल्ली में कारपेंट्री का काम करते थे. जिसके कारण परिवार में आर्थिक तंगी थी. छोटी सी उम्र से सौरव वे अपने पापा की काम में मदद की. जिसके बाद सौरव और उनका परिवार हरियाणा के हिसार शिफ्ट हो गए. जहां उनका बचपन बीता. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)
 

  • 3/9

कैसे की करियर की शुरुआत?

सौरव जोशी ने 12वीं क्लास में 'सौरव जोशी आर्ट्स' नाम का एक चैनल शुरू किया. जिसमें उन्होंने कोचिंग वीडियोज डालें. सौरव का करियर पीक पर लॉकडाउन के वक्त गया जब उन्होंने 365 दिन उठकर हर दिन व्लॉगिंग करने का चैलेंज लिया. सौरव के इस मूव ने उनके साथ-साथ उनके फैमिली की भी लाइफ बदल दी और उन्हें स्टार बना दिया. सौरव के व्लॉग्स को ऑडियंस का भर-भरके प्यार मिला. उनके चचेरे भाई कुणाली की मासूमियत और उनके मां की डांट उनके व्लॉग्स की usp बनी. (Picture Credits- Sourav Joshi  Instagram)


 

Advertisement
  • 4/9

एडवेंचर और म्यूजिक वीडियोज में भी आजमाया हाथ

सौरव जोशी को ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर का भी शौक है. वो जंगल में टेंट लगाकर रहने और नदी में गाड़ी फंसने जैसे कई एडवेंचरस एक्सपीरियंस को अपने व्लॉग्स में दिखा चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने 2021 में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो भाई मेरे भाई और मौजा में भी काम कर अपनी किस्मत आजमाई. 
(Picture Credits- Sourav Joshi  Instagram)
 

  • 5/9

उत्तराखंड की संस्कृति को करते हैं प्रमोट

सौरव जोशी अपने वीडियो के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति, वहां की खूबसूरत जगहों और टूरिज्म को भी बढ़ावा देते हैं. उनके व्लॉग्स में पहाड़ों की जिंदगी और वहां की नेचर के खूबसूरती की झलक देखने को मिलती है. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)

  • 6/9

महंगी गाड़ियों का कार कलेक्शन

सौरव जोशी को लग्जरी कारों का काफी शौक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन की कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है. उनके कलेक्शन में डिफेंडर, मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन, मर्सिडीज-बेंज GLC 300, टोयोटा फॉर्च्यूनर लिजेंडर, महिंद्रा थार और जैसी गाड़ियां शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी सबसे महंगी कार इलेक्ट्रिक मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन है, जिसकी कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपए बताई गई है. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)

Advertisement
  • 7/9

नवंबर 2025 में सौरव ने अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका भट्ट से शादी की. दोनों की शादी ऋषिकेश में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई. शादी से जुड़े कुछ पल उन्होंने अपने व्लॉग्स के जरिए दर्शकों के साथ शेयर किए. इस तरह उनकी जिंदगी का ये नया चैप्टर भी उनके कंटेंट का हिस्सा बन गया. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)

  • 8/9

सौरव जोशी की फैन फॉलोइंग और नेटवर्थ

डेली व्लॉगिंग करके सौरव ने काफी फैन्स कमाए हैं. लोग सौरव के लाइफ और उनके फैमिली के बारे में बहुत दिलचस्पी रखते हैं. सौरव के यूट्यूब पर 4 करोड़ 22 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 1 करोड़ 12 लाख फॉलोअर्स हैं. सौरव  की हर महीने की कमाई करोड़ों में मानी जाती है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि सौरव जोशी के वीडियोज पर करीब 400 मिलियन व्यूज आते हैं. 51 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट फॉर्म व्यूज हैं. इस हिसाब से उनकी कमाई 2 से 3 करोड़ हर महीने हो सकती है. सौरव इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहते हैं. इस हिसाब से उनकी दूसरे प्लेटफॉर्म से भी कमाई होती है. और सौरव के चचेरे भाई पीयूष भी गेमर है जिससे उनकी भी यूट्यूब से अच्छी कमाई होती हैं. सौरव की पत्नी अवंतिका भी ब्रांड डील्स करके अच्छे पैसे कमाती हैं. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)
 

  • 9/9

सौरव जोशी की कहानी उनके लिए इंस्पिरेशन है, जो इंटरनेट पर अपना करियर बनाना चाहते हैं. उन्होंने आर्ट वीडियो से शुरुआत की, कम पॉपुलैरिटी के बावजूद काम जारी फिर अपने कंटेंट में बदलाव करके बड़ी ऑडियंस बनाई. आज उनकी जिंदगी में शोहरत, लग्जरी कारें और परिवार के साथ बड़ा घर शामिल हैं. उनका सफर बताता है कि डिजिटल दुनिया में सफलता के लिए लगातार मेहनत, अपनी अलग पहचान और दर्शकों से जुड़ाव जरूरी है. (Picture Credits- Sourav Joshi Instagram)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement